जनता की जनकल्याण योजनाऐं जारी रहेंगी: वंसुन्धरा राजे

32अजमेर। मुख्यमंत्री वंसुन्धरा राजे ने कहा कि पिछलें 52 सालों में नसीराबाद की जनता ने कांग्रेस पर विष्वास जताया यहा से चुनें हुयें विधायक मंत्री पद पर आसीन रहें इसके बावजूद नसीराबाद विकास से वंचित रहा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता की जन कल्याण योजनाऐं जारी रहेंगी। श्रीमति राजे बुधवार को नसीराबाद में भाजपा प्रत्याषी श्रीमति सरिता गेना के समर्थन में एक विषाल आमसभा को सम्बोधित कर रही थी।
उन्होंने सभा को सम्बोधित करतें हुए कांग्रेस की नीतियों जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में विकास के नाम पर षिलान्यास लगानें एवं घोषणा करनें का काम किया हैं। धरातल पर किसी तरह का विकास नहीं हुआ हैं। साथ ही कांग्रेस ने अपने शासन काल में घोटालों एवं जाति संघर्ष में रिकार्ड बनानें में लगी रही। भाजपा ने सत्ता सम्भालनें के पश्चात् विकास की योजनओं को अमल में लाना शुरू कर दिया हैं। इसके बावजूद कांग्रेस भाजपा के प्रति अनर्गल बयानों से आम जनता को भ्रमित कर रही हैं। श्रीमति राजे ने कहा कि सरकार ने भामाषाह योजना अमल में लाकर राजस्थान की महिलाओं का सम्मान किया हैं। वही प्रधानमंधी जन धन योजना से देष के लोगों को 1 लाख रूपयें तक का बीमा कर उनको सुरक्षा प्रदान की हैं। श्रीमति राजे ने विष्वास दिलाया कि वे अपने 5 साल के कार्यकाल में प्रदेष के विकास के जरियें नम्बर 1 पर लायेंगी। उन्होंने गांवो की तस्वीर बदलें का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में फलोराईड नियंत्रण कर पेयजल उपलब्ध करानें, स्टील पाईप बिछानें, 133 केवी बिजली सब स्टेषन चालू करवाने, सड़क बिछानें के कार्य के लिए राषि की स्वीकृति कि जा चुकी हैं। उन्होंने नसीराबाद की जनता को आष्वासन् दिया कि नसीराबाद में नगरपालिका स्थापित कि जायेंगी। इसकें लिए श्रीमति राजे ने सांसद सांवर लाल जाट को नगरपालिका में आनें वाली अड़चन को दूर कर कार्यवाही करनें के लिए कहा।
आमसभा को सम्बोधित करतें हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेष्वरी ने कहा कि नसीराबाद को देष व प्रदेष के विकास से जोड़ने के लिए भाजपा प्रत्याषी को भारी मतों से विजयी बनायें ताकि नसीराबाद को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें। सभा को सांसद सांवर लाल जाट, टोंक सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीरसिंह जोनपुरिया, राजसमंद सासंद एवं प्रभारी हरि ओम सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, नागौर सासंद सी.आर. चैधरी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत, मुख्य संचेतक कालूलाल गुर्जर, जिला प्रमुख सीमा माहेष्वरी, देहात भाजपा अध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत, अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चैधरी, जिला शहर अध्यक्ष अरविन्द यादव, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, किषनगढ़ विधायक भागीरथ चैधरी, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, सुरेष सिंह रावत, शत्रुघ्न गौतम, श्रीकिषन सोनगरा, पुखराज पहाडि़या, भंवरसिंह पलाड़ा ने भी सभा को सम्बोधित किया। सभा के पश्चात् देहात जिला अध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्रीमति वंसुन्धरा राजे अभिनन्दन
नसीराबाद में आमसभा को सम्बोधित करनें से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमति वंसुन्धरा राजे राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव के साथ हेलिकोप्टर से नसीराबाद पहुची। सभा स्थल पर उपस्थित भाजपा नेता औंकार सिंह लखावत, सांवर लाल जाट, भाजपा प्रत्याषी सरिता गेना, प्रो. बी.पी. सारस्वत, डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चैधरी, जिला शहर अध्यक्ष अरविन्द यादव, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, भागीरथ चैधरी, शंकर सिंह रावत, सुरेष सिंह रावत, शत्रुघ्न गौतम, श्रीकिषन सोनगरा, पुखराज पहाडि़या, भंवरसिंह पलाड़ा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने 51 किलों फूलों की माला पहनाकर श्रीमति राजे एवं श्रीयादव का स्वागत किया। साथ ही क्षत्रिय समाज, वैष्य समाज, मेघवंषी समाज, यादव समाज, जाट समाज, गुर्जर समाज, वाल्मिकी समाज के प्रबुद्ध लोगों ने श्रीमति राजे का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सह संभाग प्रभारी मीडिया सेन्टर, अजमेर
डाॅ. अरविन्द शर्मा, 9829044401

error: Content is protected !!