सरकारी भूमि पर बना भवन व बीच मार्ग से कब्जा हटाया

0405

परिषद जेसीबी द्वारा मकान को ध्वस्त करते हुए व बीच मार्ग पर अतिक्रमण हटाते हुए।  फोटो- हेमन्त साहू
परिषद जेसीबी द्वारा मकान को ध्वस्त करते हुए व बीच मार्ग पर अतिक्रमण हटाते हुए। फोटो- हेमन्त साहू

ब्यावर , (हेमन्त साहू)। शहर मे नगर परिषद प्रशासन ने सरकारी भुमि पर भवन निर्माण करने एवं बीच मार्ग पर कब्जा जमाने की शिकायत मिलने पर बुधवार को परिषद जेइएन, अतक्रिमण प्रभारी रतनसिंह सहित परिषद कर्मीयो ने अलग अलग जगह जेसीबी द्वारा मकान को धराशायी कर सरकारी भुमि को मुक्त कराया। एक अन्य जगह विधायक निवास वाली गली से सटे सीताराम कोलोनी मे 30 फुट मार्ग पर कब्जा जमाए हुए कब्जे को जेसीबी द्वारा हटा कर मुक्त कराया। अतिक्रमण प्रभारी रतनसिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता विष्णु कुमावत ने शिकायत दर्ज कराई की मेरे नव निर्मित मकान के बाहर परिषद द्वारा मास्टर प्लान के तहत छोडे गये 30 फुट के मार्ग पर मोहन नायक कई वर्षाे से कब्जा जमाकर अपनी गाये बांधे रखता है। व गोबर का ढेर लगाकर मार्ग को घेरे हुए है। जिससे मार्ग संकडा हो गया है। परिषद प्रशासन ने बुधवार को परिषद जेइएन, सहित परिषद कर्मीयो ने जेसीबी द्वारा अलग अलग जगह जालिया रोड के निकट बसी कोलोनी मे एक मकान को धराशायी कर सरकारी भुमि को मुक्त कराया। एक अन्य जगह विधायक निवास वाली गली से सटे सीताराम कोलोनी मे 30 फुट मार्ग पर कब्जा जमाए हुए कब्जे को जेसीबी द्वारा हटा कर मुक्त कराया।

दो भाजपा नेताओ मे हाथापाई की नौबत, बीच बाजार हुई तकरार
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। अनुशासित संगठन की डींग हांकने वाले भाजपा के युवा नेता अनुशासन की धज्जिया उडाते हुए आपस मे भिड जाए और हाथापाई एवं गाली गलोच पर उतर आए। शहर मे इन दिनो भाजपाईयो मे परिषद टिकट पाने को लेकर शहर के 45 वार्डो के लिए सैंकडो दांवेदार उभर कर सामने आ रहे है। भाजपा के विधायक शंकरसिह रावत के साथ वरिष्ठ नेता व मंडल पदाधिकारी योग्य भाजपा के कार्यकर्ता को वार्ड का दांवेदार बनाने के लिए चिंतन मंथन कर रहे है। वही दो भाजपा के युवा नेता आपस मे एक दुसरे पर खार खाकर बीच बाजार मे आपस मे एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर गुत्थम गुत्था होकर पार्टी की छवि को सरेआम बदनाम करने को उतारु हो रहे है। दो दिनो पुर्व सोमवार सुबह लोहारान चौपड 3 भाजपा नेताओ की दुकान क्षैत्र मे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री बद्री सामरिया ने भाजपा मंडल प्रवक्ता विष्णु शर्मा के बीच जबर तु- तडाक हो गई। तकरार ने आरोप प्रत्यारोप का रुप धारण करते हुए दोनेा नेता बांहे तनाते हुए हाथापाई पर उतर आए। मौजुद भाजपा नेताओ व व्यापारियो ने समझा बुझा कर दोनो को शांत करने का प्रयत्न कर रहे थै। भाजयुमो के सामरिया ने भाजपा प्रवक्ता शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि शर्मा मुझे रात हो या दिन उकसाने वाले मेसेज करते है। जिससे मेने व्यथित होकर उन्हे कहा तो गर्मा गर्मी हो गई। वातावरण मे गर्मी इतनी आ गई की आस पडोस के व्यापारी सहित राहगीरो का जमावडा हा गया।
इन्होने बताया:- भाजयुमो जिला मंत्री सामरिया नें बताया कि उनके द्वारा दिये गये विषय पर सोशल साइट पर रोज आधी रात को प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। लगातार कई दिनो से मिल रही प्रतिक्रिया के मेरे धैर्य का बंाध टुट गया। शर्मा लगातार प्रतिक्रिया देकर मेरे स्वाभिमान को ललकार रहे थै। सोमवार को सब्र का बांध फुट गया और आपसी गर्मागर्मी हो गई।
भाजपा प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि मेरे द्वारा सोशल साईटस पर दी प्रतिक्रिया को गलत समझ कर सामरिया उत्तेजित हो गये। सामरिया ने आपसी बात को गलत समझ कर मुझ पर गुस्सा कर हंगामा खडा कर दिया।

error: Content is protected !!