समर्पित कार्यकर्ता ही कांग्रेस प्रत्याशी होंगे

निकाय चुनाव प्रभारी मेघवाल व रावतने ली कांग्रेस की बैठक

बैठक मे मौजुद कांग्रेसजन। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।
बैठक मे मौजुद कांग्रेसजन। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे प्रदेश कांग्रेस नेता व ब्यावर निकाय चुनाव प्रभारी रुपाराम मेघवाल, श्रवणसिंह रावत मंगलवार को ब्यावर पहुचे। कांग्रेस पदाधिकारियो ने नेता का स्वागत किया। स्वागत के बाद कांग्रेसजनो की बैठक लेते हुए मेघवाल ने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव मे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओ को वार्ड चुनाव मे तरजीह दी जायेगी। रावत ने कहा कि जाहा तक हो सके वार्ड के सक्रिय कांगे्रस कार्यकर्ता वार्ड मे जनसंपर्क कर कांगेस के प्रचार प्रसार मु जुट जाए। बैठक मे कांग्रेस अनुसुचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने कहा कि वार्ड चुनाव मे ओबीसी वर्ग की महिला के नाम सभापति की लॉटरी खुली है। इसे ध्यान मे रख कर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओ को आगे लाए ताकि महिला मतदाताओ का कांग्रेस के पक्ष जुडाव बन सके। युवा कांग्रेस नेता घनश्याम फुलवारी ने निकाय प्रभारी मेघवाल व रावत को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष डा. एससीजैंन, मनोज चौहान सहित कांग्रेस प्रदाधिकारियो ने संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रमोद शर्मा, देवकरण शर्मा, हाकिम अली खान,विजय शर्मा, सोहन मेंवाडा, नुतन गहलोत, कमला दगदी, दलपत मेंवाडा, खेमचंद चौरोटिया सहित अनैक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजुद थै।

error: Content is protected !!