श्री द्वारा ई-शिक्षा-कम्प्यूटर प्रशिक्षण के तीसरे बैच की शुरूआत

कम्प्युटर बैच मे मौजुद छात्र-छात्राए व अधिकारी। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।
कम्प्युटर बैच मे मौजुद छात्र-छात्राए व अधिकारी। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री ई-शिक्षा योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अॅधेरी देवरी के पुराने पंचायत भवन पर श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण के तीसरे बैच का शुभारम्भ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कम्पनी के आई.टी. विभाग के पंकज शर्मा व प्रेम कुचेरिया थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण बच्चों को शहरी बच्चों की तरह सम्पूर्ण सुविधाऐं देने व ई.शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु इस प्रशिक्षण द्वारा छात्र-छात्राओं को इन्टरनेट व एम.एस ऑफिस की जानकारी दी जायेगी जिससे ग्रामीण बच्चे भी ई-शिक्षा का लाभ उठा सकेगें व भविष्य में यह कम्प्यूटर दक्षता उनके रोजगार में काम आयेगी। उपस्थित ग्रामीजणजनों ने इस प्रशिक्षण की सराहना की तथा अधिकारियों को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया व आभार जताया।
श्री चेतना योजना अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र मुण्डोती को टेबिल व कुर्सिया भेंट की गई तथा बच्चों हेतु शिक्षण सामग्री, खिलौने तथा अन्य पाठ्य सामग्री कम्पनी के एच.आर. विभाग के राज निश्चल सारस्वत व लविश भट्नागर द्वारा वितरीत की गई जिससे केन्द्र के बच्चों में सामाजिक, भावनात्मक, संज्ञानात्मक, शारिरीक व स्वरूचि विकास में सहायता मिलेगी तथा वे स्कूली शिक्षा हेतु तैयार हो सकेगें।
सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि केन्द्र पर यह प्रशिक्षण आवश्यकतानुसार बैच बनाकर संचालित किया जा रहा हैं जिससे करीब चालीस बच्चे लाभान्वित होगें व खर्चा करीब बीस हजार रूपये आयेगा। कार्यक्रम में समाज सेवा टीम के अमित टाक, मनोज बियाणी, वार्डपंच लालाराम, ग्रामीणजन भीम सिंह, राजेन्द्र सिंह, जगदीश बुला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता तथा विधार्थी व बच्चे उपस्थित थे।

error: Content is protected !!