महानगरीय रोड की तरह नजर आएगा स्टेशन मार्ग-शर्मा

श्री द्वारा हो रहा शहर के स्टेशन मार्ग का कायाकल्प
02 (1)

स्टेशन मार्ग निर्माण की जानकारी लेते हुए श्री अधिकारी शर्मा एवं मार्ग को चौडा करती हुए जेसीबी । फोटो- हेमन्त साहू।
स्टेशन मार्ग निर्माण की जानकारी लेते हुए श्री अधिकारी शर्मा एवं मार्ग को चौडा करती हुए जेसीबी । फोटो- हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। पिछले कई वर्षो से क्षतिग्रस्त सडके तंग और संकरे मार्ग की त्रासदी भुगत रहा रेल्वे स्टेशन मार्ग अब श्री श्री सिमेंट के प्रयासो से शानदार खुला व चौड़ा मार्ग दिखने लगा है। प्रशासन के निर्देशानुसार कंपनी ठेकेदार ने जाजोदिया पार्क की दीवार और राह में अड़चन बने विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाने के बाद सिटी सिनेमा के सामने वाली रोड को समतल करने का काम किया। इस नये मार्ग के मुख्य सड़क तक मिल जाने से जहां एक ओर चौड़ाई बढ़ेगी वहीं राहगीरों एवं वाहनचालको को भी आने जाने में आसानी रहेगी। इसके अलावा प्रशासन ने स्टेशन रोड और जोधपुर रोड की ओर से आने वाहनों के हनुमंतेश्वर मंदिर के सामने अचानक दीवार से टकराने के हादसों को ध्यान में रखते हुए मंदिर के सामने स्थित डिवाइडर को भी शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है।
नगर परिषद की ओर से श्री सीमेंट प्रशासन के साथ मिलकर शुरू किए गए मेगारोड प्रोजेक्ट के पहले चरण बाद श्री की ओर से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने का काम पिछले दिनों शुरू किया गया था। प्रशासन ने स्टेशन रोड कायाकल्प अभियान के तहत राह में अड़चन बन रही जाजोदिया पार्क की दीवार, विद्युत ट्रांसफार्मर और फुटपाथ को हटवा दिया है। ज्ञातव्य है कि गुरू गोविंद सिंह सर्किल से रेलवे स्टेशन तक की लंबाई करीब 250 मीटर है। प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने इसकी चौड़ाई डिवाइडर के सहारे 7-7 मीटर रखने का निर्णय लिया है। जबकि डिवाइडर एक मीटर हो सकता है। अब जब रोड की चौड़ाई बढ़ गई है तो प्रशासन और श्री सीमेंट प्रबंधन इस मामले में रोड की चौड़ाई बढ़ा भी सकते हैं। कपंनी ने मेगारोड के पहले चरण का काम समय और गुणवत्ता के आधार पर करने को देखते हुए सङ्क्षवदर जीत सिंह को ही स्टेशन रोड का काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
नये मार्ग निर्माण की कमान संभाल रहे श्री सीमेंट के सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा कने बताया कि मेगारोड के पहले चरण की तर्ज पर ही रेलवे स्टेशन रोड पर भी ब्यूटीफिकेशन कराया जाएगा। इसके लिए सिर्फ डिवाइडर पर करीब 10 फीट ऊंचे पौधे रोपित किए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि नये मेगा मार्ग के निमार्ण हो जाने के बाद स्टेशन रोड महानगरीय रोड जैसा लुक देगा।

छात्र संघ पदाधिकारियो ने की शपथ ग्रहण
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय सभागार में छात्र संघ उद्घाटन शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सुबह 11.30 बजे से हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य मुंदडा, उपाध्यक्ष सुरेशसिंह, महासचिव दीपक चंदेल एवं संयुक्त सचिव दिलखुश सोलंकी को शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक शंकर सिंह रावत थैे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति लेखराज कंवरिया ने की। एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री सौरभ खांडल मुख्य वक्ता ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बारे में बताया। कार्यक्रम मे भाजपा अध्यक्ष चैनसुख हेडा, रिखब खटौड, रमेश बंसल, पवन जैंन एवं कैलास मुन्दडा ने बतौर अतिथि के रुप मे शिरकत की।

भैरव बाबा के नाम हुई भजन संध्या मे श्रोता झुमे
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। श्री भैरू भक्त मंडल के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव पर एक शाम भैरव बाबा के नाम भजन संध्या गुरुवार को हुई। देलवाड़ा रोड पीपाहा गार्डन चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मसाणिया भैरवधाम राजगढ़ के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज थे। अध्यक्षता विधायक शंकर सिंह रावत की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद नें बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में जय श्याम रंगीला ग्रुप के सुनील शर्मा की ओर से जयपुर की निजाम एंड पार्टी के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दी गई। भजन संध्या मे भजन गायको द्वारा गाये भजनो से मंत्र मुग्ध हो कर श्रोता झुमने लगे।

error: Content is protected !!