सुहागिनों के मुख्य त्यौहार करवा चौथ की तैयारियां हुई जम कर

करवा चौथ की पुर्व संध्या पर तैयारियो मे जुटी सुहागिने । फोटो- हेमन्त साहू।
करवा चौथ की पुर्व संध्या पर तैयारियो मे जुटी सुहागिने । फोटो- हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे शनिवार को करवाचौथ को लेकर सुहागिने बाजार मे करवा एवं पुजन सामग्री सहित अपने पतिदेव के सामने सज- धज कर पुजा विधान की तैयारियो मे ज्ुाटी हुई है। भारतीय समाज मेंकरवा चौथ का विशेष महत्व है। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को चन्द्रोदय ब्यापिनी में यह करवा चौथ का व्रत किया जाता हैं। यह स्त्रियों का मुख्य त्यौहार है। सौभाग्वती स्त्रियां अपने पति की रक्षार्थ यह व्रत करती हैं। रात्रि के समय भगवान शिव,चन्द्रमा, कार्तिकेय आदि के चित्रों व सुहाग की वस्तुओ की पूजा करती है। सबसे ऊपर चंद्रमा ,उसके नीचे शिव,
उसके नीचे कार्तिकेय के चित्र दीवाल पर बनाकर उनका पूजा करना चाहिए। इस दिन निर्जला रहने का विधान है। सायं काल चन्द्रमा को अर्घ देकर बिना नमक का भोजन करें। पीले मिट्टी की गौरी जी का चित्र बनाकर उनकी पूजन करना चाहिए । जो स्त्रियाँ इस व्रत को निष्ठा पूर्वक करती है वो आजीवन सौभाग्वती बनी रहती हैं

फंासी से लटका मिला युवक का शव
ब्यावर, (हेमन्त साहू): उपख्ंाड के जवाजा पंचायत समिति क्षैत्र के रायता खेडा ग्राम मे शुक्रवार दोपहर एक युवक ने फांसी के फंदे पर झुल कर अपनी ईहलीला त्याग दी। परिजनो द्वारा सुचना मिलने पर पहुची जवाजा थाना पुलिस ने युवक को फंदे से उतार कर जवाजा राजकीय चिकित्सालय पहुचाया। जहा चिकित्सको ने मृत घोषित करते हुए मोर्चरी मे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर युवक के शव को परिजनो के सुपर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शुक्र वार दोपहर को 12 बजे करीब युवक का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर जवाजा पुलिस पहुचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर जवाजा अस्पताल पहुचाया। जहा पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों सौप दिया। जवाजा थानाधिकारी पारसमल ने बताया कि जयसिहं पुत्र भंवरसिंह जाति रावत उम्र 30 निवासी रायताखेडा अपने ही घर में अज्ञात परिस्थितिवश मे अपने गले मे रस्सी से फंासी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जवाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!