जिला परिषद सीईओं ने किया डुमाडा में नरेगा में हुए पक्के कार्यो का किया निरीक्षण


अजमेर। महात्मा गांधी नरेगा योजना के आयुक्त डा.समित शर्मा ने गुरूवार को पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत माकड़वाली में आयोजित भामाशाह योजना के शिविर का अवलोकन कर श्रीनगर विकास अधिकारी अमित शर्मा से शिविर के बारे में जानकारी ली गयी। वहीं ग्राम पंचायत माकड़वाली में नरेगा योजना द्वारा करवाया गया चारागाह विकास कार्य में थोर फेसिंग कार्य का निरीक्षण किया गया।
जिला परिषद् मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर. गुगरवाल ने बताया कि महानरेगा आयुक्त डा.समित शर्मा ने महानरेगा योजना अन्तर्गत करवाये गये कार्यो की जानकारी एवं उनसे ग्रामीणों को मिलने वाले फायदे के बारे में पंचायत समिति सहायक अभियंता सहित कनिष्ठ तकनीकी सहायकों से विस्तार से चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत माकड़वाली के राजकीय विद्यालय भवन की उबड़खाबड़ जमीन को नरेगा योजना से समतल करवाने का निर्देश दिये। आयुक्त डा.समित शर्मा ने भामाशाह योजना के शिविर का अवलोकन करते हुए उपस्थित कर्मचारियों से शिविर के बारे में जानकारी ली। आयुक्त डा.समित शर्मा के साथ जिला परिषद सीईओं श्री गुगरवाल, विकास अधिकारी अमित शर्मा, सहायक अभियंता आरडी. गूर्जर भी साथ थे।
वहीं जिला परिषद् मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर. गुगरवाल ने पंचायत समिति पीसांगन की ग्राम पंचायत डुमाडा का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में भामाशाह शिविर के दौरान जारी 431 भामाशाह कार्ड की फिडिंग करने, ग्राम पंचायत में बीपीएल आवास के वंचित 8 लाभार्थियों को इन्द्रा आवास स्वीकृती करवाने एवं महानरेगा योजना में व्यक्तिगत लाभार्थी योजना के कार्य बढ़ाने कनिष्ठ लिपिक शिवजी कुमावत, अर्चना चौहान को निर्देशित किया गया। जिला परिषद सीईओ श्री गुगरवाल, सहायक अभियंता के.के. सामरिया ने महानरेगा योजना से कराये गए अलख स्थान से हरि भांभी के कुएं तक ग्रेवल सड़क एवं अलख स्थान से नदी के सहारे रोक दिवार निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक आई.ई.सी. महानरेगा
जिला परिषद अजमेर
मो.न. 9829357770, 9530300419