
ब्यावर, (हेमन्त साहू): राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन बुधवार को राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुभारम्भ हुआ। सम्मेलन को संबाधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शिक्षको का राष्ट्र निर्माण मे अहम योगदान है। शिक्षक अपने शिष्य को मिट्टी से कलश बनाकर समाज व राष्ट्र को अन्नति की और अग्रसर करता है। वर्तमान सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व मे पुरे राष्ट्र मे भारतीय शिक्षा पद्धति नये आयाम स्थापित कर भारत के भविष्य को संवारने मे प्रयासरत है। कार्यक्रम मे मसुदा प्रधान कोयली देवी, नगर परिषद सभापति लेखराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा, हरजीसिंह रावत व अन्य बतौर अतिथि कार्यक्रम मे शिरकत की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियो ने अतिथिओ का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। जिला स्तरीय सम्मेलन में संघ के पदाधिकारियो ने शिक्षकों की समस्याओं शैक्षणिक स्तर को सुधारने को लेकर चर्चा की गई।
शिक्षा के उन्नयन के लिए विचार-विमर्श
इसी तरह राजस्थान राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन का जिला शैक्षिक अधिवेशन जालिया रोड स्थित अजगर बाबा थान से आगे स्थित बालाजी क्लासेज में बुधवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शिक्षा के वातावरण राष्ट्र भक्ति से परिपुण बनाने का आव्हान किया। अधिवेशन में जिलेभर से शिक्षको व जनप्रतिनिधियो ने शिक्षा के उन्नयन के लिए विचार-विमर्श किया गया। अधिवेशन में संघ के पदाधिकारी सोहन चौहान, बसंत सिंह चौहान, संरक्षक मोहन सिंह चौहान, पदम चंद जैन, भंवरलाल पंवार, भोलाराम, अजय कुलश्रेष्ठ, राधेश्याम रांकावत, प्रेमप्रकाश चौहान, अमरचंद जोशी, मनीष कुमार, बलराज सिंह राठौड़, राजेंद्र कुमार कुर्डिया, समेत अनेक शिक्षक मौजुद थै।
