निष्ठावान कार्यकर्ता को टिकट देगी कांग्रेस:- शर्मा

निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ से रुबरु हुए कांग्रेस पर्यवेक्षक
03

कांग्रेस बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक शर्मा व कांग्रेस नेता बोहरा। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।
कांग्रेस बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक शर्मा व कांग्रेस नेता बोहरा। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू): शहर मे कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज कर दी है। नगर परिषद मे कांग्रेस के बोर्ड को बनाने को लेकर कांग्रेस से जुडे शहर के नेता एक मंच पर नजर आने लगे है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक समृद्ध शर्मा शहर मे निकाय चुनाव के मध्य नजर रखते हुए कांग्रेस के वर्तमान हालात जानने पहुचें। पर्यवेक्षक शर्मा का कांग्रेस के डा. एससी जैंन, युवा कांग्रेस नेता व सभापति डा. मुकेश मौर्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनश्याम बल्दुआ, कांग्रेस एससी के जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा, कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनोज चौंहान, घनश्याम वर्मा, दलपत मेंवाडा, देवकरण शर्मा,पुष्पांजलि पारीक, रामेश्वर मेंवाडा आदि ने शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पर्यवेक्षक शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 9 माह से प्रदेश की जनता उब चुकी है। कांग्रेस का उपचुनाव मे भारी सफलता मिलने के बाद कांग्रेसीयो मे खुशी का माहौल है। कांग्रेस संगठित होकर निकाय चुनाव मे निष्ठावान कार्यकर्ताओ को टिकट देकर वार्ड प्रत्याशी बनाएगी। शर्मा ने कांग्रेस से टिकट चाहने वालो को आगाह किया कि वो किसी के लालच मे नही आए। संगठन जिसे भी टिकट दे उसी प्रत्याशी को समर्थन देकर कांग्रेस को विजयी बनाने मे जुट जाए। इस मौके पर कांग्रेस के कल्पना भटनागर, दिनेश शर्मा, रमेश यादव, हाकिमअली खान, शांति डाबला, अभिषेकसिंह, अमरचंद सामरिया, देवकरण शर्मा, सोहन मेवाडा,रामेश्वर मेंवाडा,दलपत मेंवाडा, प्रवीण जैंन, पार्षद सम्पत्ति बोहरा, राजेश शर्मा, सरस्वती शर्मा, युका अध्यक्ष शेखर शर्मा, उषा लोहिया, मो उस्मान मिस्त्री सहित अनैक कांग्रेसजन मौजुद थै।

error: Content is protected !!