देवनानी ने विकास कार्यों का किया शुभारम्भ

जगदम्बा कॉलोनी व संजय नगर बोराज रोड़ पर होगा सड़क नाली निर्माण
20141018_09444620141018_094914अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर 41 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि उनकी अभिशंषा पर अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड 03 में संजय नगर, बोराज रोड़ स्थित धेनूका गार्ड़न के पास के क्षेत्र में 17 लाख रूपये की राशि से सड़क व नाली का निर्माण कराया जायेगा तथा फॉयसागर रोड़ स्थित जगदम्बा कॉलोनी में 24 लाख रूपये की राशि से सड़क नाली का निर्माण कराया जायेगा।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी को साफा बंधाकर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। देवनानी ने कहा कि इन दोनो क्षेत्रों में सड़क नालियों का निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासियों को बहुत असुविधाऐं हो रही थी इसलिए क्षेत्रवासियों की मांग पर उनकी सुविधा के लिए क्षेत्र में विकास कार्य स्वीकृत कराये गये है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जहां भी सड़क नाली आदि आवश्यक कार्य कराये जाने की आवश्यकता है उन सभी स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराये जाऐंगे।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी रमेश सोनी, सीताराम शर्मा, शक्तिसिंह, महेश शर्मा, दिलीप उत्तमचंदानी, गोपाल सिंह शेखावत, योगेश शर्मा, मनोहरलाल, कमलेश, करण, सोमवीर, सुनील सिंह आदि व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!