टे्रक्टर मोटरसाइकिल भिड़न्त में दो घायल

arainअरांई। भामोलाव के पास नगर रोड़ पर शनिवार को टे्रक्टर-मोटरसाईकिल की भिडन्त में एक महिला तथा दस वर्षीय बालक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर १०८ एम्बुलेन्स की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। घायलों के पैरों में गम्भीर चोंट होने के कारण किशनगढ के लिए रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डांग निवासी अशोक माली अपनी पत्नि सरोज देवी उम्र ३८ साल तथा भतीजा प्रदीप पुत्र प्रहलाद माली उम्र १० वर्ष के साथ मोटरसाईकिल पर भामोलाव होकर पचेवर जा रहे थे। इस दौरान नगर मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाईकिल के टक्कर मार दी। मोटरसाईकिल सवार मौके पर ही गम्भीर चोंट लगने के कारण घायल हो गये। साथ ही मोटरसाईकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में अशोक, प्रदीप तथा सरोज देवी के चोटे आई। दुर्घटना के बाद टे्रक्टर चालक मौके से भाग छूटा। एम्बुलेन्स की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने पर प्रभारी चिकित्सक अशोक जाट ने प्राथमिक उपचार कर किशनगढ के लिए रवाना किया। जाट ने बताया कि सरोज देवी के दोनो पैर में फ्रेक्चर तथा प्रदीप के पैर में भी चोट आई है।

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
अरांई। अरांई निवासी एक महिला के साथ छेडछाड के मामले ने अरांई पुलिस ने एक आरोपी को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा शनिवार को आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। जहॉ से उसे जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद वैष्णव ने बताया कि प्रदीप उर्फ सोनू पुत्र बाबूलाल उम्र २१ वर्ष जाति हरिजन निवासी हरिजन बस्ती अरांई को छेडछाड के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!