रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय वार्षिक उत्सव सम्पन्न


अजमेर। षिक्षा के क्षेत्र में अपने सफलतम एवम् गौरवषाली 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्कृति द स्कूल में ‘‘दषाभिव्यक्ति’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 10 वर्ष की पूर्णता को आधार मानकर विद्यार्थियों ने नायाब 10 पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
तीन दिवसीय वार्षिक प्रदर्षनी एवम् दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तिम चरण में कक्षा छठी से 12वीं के विद्यार्थियों ने क्लासिकल एवम् सेमी क्लासिकल पर आधारित गणेष वन्दना श्री गणेषा देवा……. प्रस्तुत की । तत्पष्चात ‘‘संवर्धिनी’’ नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें नारी के सषक्त व सबल रूप को चित्रण करते हुए नौरती, मलाला, श्वेता कुट्टी, इरोम षर्मिल लक्ष्मी, मुख्तार माई और दामिनी के संघर्ष एवम् व्यवस्था परिवर्तन जैसे मुद्दों को अत्यन्त संवेदनषीलता एवम् मार्मिकता से प्रस्तुत करते हुए समाज की हर स्त्री को संवर्धिनी बनने का आह्वान किया। टॉक षो में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों जैसे खेलों में हमारी स्थिति, स्वच्छ भारत अभियान, महिला सुरक्षा, राजनीति, बॉलीवुड, नैतिक पतन जैसे विषयों पर खुलकर विचार-विमर्ष किया तथा देष किस तरह उन समस्याओं से उबरे इस पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए इसके पष्चात भारतीय पाष्चात्य नृत्य (बैम्वू, मणिपुरी, कालवेलिया, ब्राजीलियन, कोरियन, जैज तथा फ्यूजन) की 10 प्रस्तुतियों ने मानो विष्व की सभी संस्कृतियों को एक मंच पर लाकर साकार कर दिया ।
कार्यक्रम की अन्तिम प्रस्तुति थी भारतीय शास्त्रीय वाद्य यंत्रों एवम् पाष्चात्य वाद्ययंत्रों के फ्यूजन ‘संगम तरंग’ की जिसमें 20 विद्यार्थियों के गान के साथ 40 विभिन्न वाद्यों का सुन्दर संगम प्रस्तुत किया गया । सुर, लय, ताल के इस अत्यन्त कर्णप्रिय प्रस्तुति ने मानो वातावरण में संगीत के सुर घोल दिए ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षिक एवम् सह शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कार्यक्रम ‘‘दक्ष’’ के मुख्य अतिथि श्री भवानी सिंह देथा, आई.ए.एस. (जिला कलक्टर, अजमेर) एवं विषिष्ट अतिथि प्रोफेसर ए पी सिंह (उप कुलपति, केन्द्रीय विष्वविद्यालय राजस्थान ) ने पुरस्कृत किया । इसके पष्चात अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि महोदय ने बच्चों द्वारा लगाई गयी प्रदर्षनी की जमकर सराहना की तथा नित नये प्रयोग के लिए विद्यालय को सराहा ।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना सिंह व प्राचार्य लेफ्टिनेट कर्नल (रिटा) ए के त्यागी ने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के बारे में बताते हुए खेलों, शैक्षिक, सह शैक्षिक क्षेत्र में भावी योजनाओं से अवगत कराया तथा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
ले कर्नल (रिटा) ए के त्यागी
प्राचार्य