निकाय व पंचायत चुनाव मे कांग्रेस नये आयाम स्थापित करेगी-गुर्जर

कांग्रेस व गुर्जर समाज ने किया विधायक गुर्जर का अभिनन्दन

कांग्रेस विधायक का स्वागत करते बोहरा। फोटो- हेमन्त साहू।
कांग्रेस विधायक का स्वागत करते बोहरा। फोटो- हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के गुर्जर समाज द्वारा शनिवार को नसीराबाद के नव कांग्रेस विधायक रामनारायण गुर्जर का स्वागत किया गया। कांग्रेस विधायक गुर्जर सुरजपोल गेट बाहर देवनारायण मंदिर मे शिरकत कीे। गुर्जर समाज के रघुनाथ गुर्जर ने बताया कि समाज के लोगो ने पारम्परिक रिती रिवाज के साथ ढोल ढमाको के साथ विधयक गुर्जर को कार्यक्रम स्थल लाए।गुर्जर समाज की महिलाओ ने राजस्थानी भाषा मे स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री चन्द्रकांता मिश्रा एवं जवाजा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवानसिंह कडीवाल, गुर्जर युवा नेता संग्रामसिंह बतौर विशिष्ठ अतिथि के रुप मे भाग लिया। इस दौरान हुए कार्यक्रम मे कांग्रेस एससी जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा ने विधायक गुर्जर का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गुर्जर ने कहा कि भाजपा के शासन से दुखी होकर जनता ने कांग्रेस से प्रति विश्वास जागृत कर मुझे विजयी बनाया है। पुरे प्रदेश मे कांग्रेस का अच्छा माहौल है। आगामी निकाय व पंचायत चुनाव मे कांग्रेस नये आयाम स्थापित करेगी। उस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजुद थै।

error: Content is protected !!