निगम की लापरवाही से विद्युत उपकरण उड़े, क्षेत्रवासियों ने की मुआवजे की मांग

विरोध व्यक्त करते हुए क्षैत्रवासी। फोटो- हेमन्त साहू।
विरोध व्यक्त करते हुए क्षैत्रवासी। फोटो- हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के साकेत नगर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 4 में विद्युत लाईन में अचानक हाई वॉल्टेज जाने की वजह से घरों में कई विद्युत उपकरण फुंक गए। क्षेत्रवासियों ने मौके पर पहुंचे विद्युत निगम अधिकारी के समक्ष नाराजगी जताते हुए तत्काल लाईन दुरूस्त करने की मांग की। सेक्टर 4 के क्षेत्रवासियों ने बताया कि शुक्रवार को मेंटेनेंस के नाम पर दिनभर कटौती थी। शाम को 4 बजे थोड़ी देर के सप्लाई चालू हुई और अचानक फिर बंद हो गई। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद शाम करीब 6 बजे फिर से सप्लाई शुरू हुई। मगर इस बार ज्योंही सप्लाई शुरू हुई क्षेत्र के घरों के कई विद्युत उपकरण हाई वॉल्टेज की वजह से उड़ गए। सूचना मिलते ही विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों की समस्या सुनी। क्षेत्रवासियों ने इसे निगम की लापरवाही बताते हुए विद्युत उपकरण उडऩे से हुए नुकसान का मुआवजा देने की भी मांग की। निगम अधिकारी ने गुस्साए क्षेत्रवासियों की समस्या सुनने के बाद टीम को तत्काल मौके पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। करीब दो-ढाई घंटे बाद क्षेत्र में फिर से सप्लाई सुचारू हो सकी।

error: Content is protected !!