26 अक्टूबर की अर्द्ध रात्रि तक धारा 144 के तहत प्रतिबन्ध

beawar samacharब्यावर। उप जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद ने दीपावली पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने केलिए भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत उपखण्ड में ब्यावर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 21 अक्टूबर की प्रातः 6 बजे से 26 अक्टूबर की रात्रि 10 बजे तक केलिए निषेधाज्ञा ज़ारी करते हुए पाबंदी लगाई हैं तथा पुलिस विभाग सहित कानून एवं व्यवस्था से जुडे़ अधिकारियों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।
एसडीएम ने जन एवं धन की सुरक्षार्थ ज़ारी निषेधाज्ञा आदेश में बताया है कि निर्दिष्ट अवधि में कोई व्यक्ति ऐसे विस्फोटक पदार्थ राकेट, चिड़िया, हवाई पटाखें, सिटी पटाखें, सूतली बम्ब, दीवार बम्ब चलाने वाले पटाखें का प्रयोग नहीं करेगा और न ही अन्य किसी को ऐसा करने केलिये बाध्य करेगा। शहर के मुख्य बाजारों एवं मार्गाे पर उक्त अवधि में विस्फोटक पदार्थेां का सायं 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रयोग किया जाना भी प्रतिबंधित रहेगा। आदेश की अवहेलना धारा-188 के तहत दण्डनीय अपराध मानते हुए सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

वर्मा ने नगर परिषद आयुक्त का कार्यभार सम्भाला
ब्यावर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुरारी लाल वर्मा ने नगर परिषद आयुक्त ब्यावर के पद का कार्यभार गत शुक्रवार को सम्भाल लिया। पूर्व में इस पद को शशी कान्त शर्मा सुशोभित कर रहे थे।

वार्ड नं. 19 हेतु लगेगा गिब्सन हॉस्टल परिसर में भामाशाह शिविर 22 अक्टूबर तक
ब्यावर। भामाशाह योजना के तहतएसडीओ भगवती प्रसाद के निर्देशन में ब्यावर शहर में वार्ड नं. 19 के नागरिकों के हितार्थ गिब्सन हॉस्टल परिसर में 20 अक्टूबर को भामाशाह नामांकन शिविर शुरू हुआ।

त्राुटिरहित भामाशाह नामांकन कार्यवाही पर बल
नगर परिषद आयुक्त मुरारी लाल वर्मा ने प्रातःकाल गिब्सन हॉस्टल पहुंच कर शिविर गतिविधियों का अवलोकन किया तथा मौके पर कार्यरत कम्प्यूटर सेवा कर्मियों तथा दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करने वाली टीमों सहित अन्य विभागीय कार्मिकों को वांछित दिशा-निर्देश देते हुए त्राुटिरहित एवं शत-प्रतिशत शुुद्धतायुक्त भामाशाह नामांकन कार्ड बनाने के प्रयासों की जरूरत बताई।
सोमवार को शिविर दौरान बीआरकेजी बैंिकंग संस्थान की राजेश श्रीवास्तव की टीम द्वारा करीब 60 बचत खाता खोलने की कार्यवाही को अंज़ाम दिया। नगरपरिषद की सुबोध शर्मा टीम ने संशोधित राशन कार्ड संशोधन के 8 व नये राशन कार्ड बनवाने हेतु 2 आवेदन प्रपत्रा अग्रिम कार्यवाही हेतु लिये। दोपहर 2बजे तक आधार हेतु 24 नामांकन एवं भामाशाह कार्ड हेतु 157 नामांकन किया गया। दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही।
शिविर में राजस्व विभागीय, नगर परिषद, महिला व बाल विकास, सामाजिक न्याय व अधिकारिता, चिकित्सा व स्वास्थ्य सहित अन्य विभागीय टीमों के साथही स्वयंसेवक राजेश गहलोत तथा बैंिकंग संस्थान की टीम एवं कम्प्यूटर सेवा दल द्वारा वार्ड नं. 19 के वासियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद के अनुसार वार्ड नं. 19हितार्थ भामाशाह शिविर 21 एवं 22 अक्टूबर को भी ज़ारी रहेगा। उन्होंने वार्ड वासियों कां सम्पूर्ण परिवार एवं समस्त दस्तावेजों के साथ शिविर में आकर देय सुविधाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

उपभोक्ता संरक्षण कानून में संशोधन हेतु दे सुझाव
ब्यावर। देश में उपभोक्ता संरक्षण 24 दिसम्बर 1986 लागू हुआ। इस कानून को उपभोक्ता हितार्थ प्रभावी रूप से लागू करने तथा उपभोक्ताओं को ठगी के विभिन्न तरीकों जैसे टीवी व समाचार पत्रों में दुबला / मोटा होना , लम्बाई बढाना आदि हेतु दवा का भ्रामक प्रचार किये जाने पर प्रतिबंध लगाने हेतु उपभोक्ता हितकारी सुझाव तथा नियमों के सलीकरण हेतु सुझाव चाहे गये हैं।
इस आशय की जानकारी अजमेर जिला ग्रामीण उपभोक्ता संस्था मसूदा-अजमेर के सचिव एवं उपभोक्ता संरक्षण परिषद नई दिल्ली के सदस्य जसवंत सिंह रावत ने दी। उन्होंने बताया कि गत दिनों दिल्ली में आयोजित उपभोक्ता संगठनांे की राष्ट्र स्तरीय कार्यशाला दौरान श्री रामविलास पासवान, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलात केन्दीय मंत्राी द्वारा भी विचार व्यक्त करते हुए उपभोक्ता संरक्षण कानून 1986 में संशोधन हेतु उपभोक्ता संगठनों से सुझावों देने पर बल दिया गया था ।

वंचितों हेतु चांदमल मोदी पुस्तकालय परिसर में भामाशाह नामांकन शिविर
ब्यावर। वार्ड नं. एक से 5 में भामाशाह नामांकन करवाने से वंचित अथवा छूट गए ऐसे नागरिक जिनका पूर्वमें बैंक खाता खुला हुआ है और आधार कार्ड भी बना हुआ है तो वे चांदमल मोदी नगर परिषद पुस्तकालय परिसर में भामाशाह नामांकन करवाने की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
एसडीओ के अनुसार सोमवार को यहां लगे शिविर में 99 व्यक्तियों का भामाशाह नामांकन किया गया। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व की वजह 23 से 26 अक्टूबर तक शिविर गतिविधियों का अवकाश रहेगा।

error: Content is protected !!