अजमेर। स्वास्थ्य परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र में प्रोजेक्टनिष्ट के पद पर कार्यरत श्री अशोक शर्मा अपनी 33 वर्ष की सेवा के पश्चात सेवानिवृत हो गए।
समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रशिक्षक केन्द्र के प्राचार्य डॉ. आर.एस. मेघवंशी ने श्री शर्मा की कार्य कुशलता और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए उनकी दीर्घ आयु की कामना की। इस अवसर पर डॉ. आर.सी. यादव, डॉ. वंदना चौधरी, डॉ. ओ.पी. गुप्ता, करण सिंह, हनुमान सिंह, लक्ष्मणदास पोपटानी ने भी श्री शर्मा की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर केन्द्र के प्राचार्य श्री मेघवंशी ने श्री शर्मा को उनके समस्त सेवा परिलाभों का परिपत्र दिया। केन्द्र के स्टाफ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट किया।