भाजपा अजमेर देहात का सदस्य्ता अभियान शुरू-

bjp logoभारतीय जनता पार्टी  अजमेर देहात के  सदस्य्ता अभियान  शुभारम्भ  जिलाध्यक्ष प्रो बी पी सारस्वत ने टोल फ्री नो 18002662020 न पर मिस कॉल करके किया।  जिसके तुरंत बाद उनके पास मेसेज आया उस न पर उन्होंने अपना नाम व् पता मेसेज कर सदस्य्ता  नवीनीकरण किया। इसके साथ देहात भाजपा  मंडलों पर भी  मेसेज के जरिये सदस्य्ता अभियान शुरू किया जिसके तहत अजमेर  सांसद ,जिले के सभी विधायको , पदाधिकारियों अवं सक्रिय कार्यकर्ताओ ने टोल फ्री न पर मिस कॉल कर सदस्य्ता नवीनीकरण किया अवं सैंकड़ो नए सदस्यों ने मेसेज कर भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की। पुरे अजमेर देहात में भाजपा में इस नयी सदस्य्ता अवं सुगम प्रणाली पर उत्साह जताया।
इस अभियान के तहत जिलाध्यक्ष, सांसद , सभी विधायक , समेत सभी कार्यकर्ताओ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में नए सदस्य बनाकर सशक्त भारत बनाने के निर्देश दिए। इस सदस्य्ता अभियान में जिलाध्यक्ष प्रो बी पी सारस्वत , अजमेर सांसद प्रो सांवर लाल जाट , विधायक भगीरथ चौधरी , सुरेश सिंह  रावत, सुशील कँवर पलाड़ा, शत्रुघ्न गौतम , शंकर सिंह रावत ,जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी , भंवर सिंह पलाड़ा , सरिता गेना , पुखराज पहाड़िया ,राधेश्याम पोरवाल , श्याम सुन्दर वैष्णव , गणपत रावत , नारायण सिंह गोडियाबास सहित जिले के सभी प्रमुख नेताओ ने भाग लिया
मुन्सिफ़ अली खान 
जिला प्रचार मन्त्री     
भाजपा अजमेर  देहात
error: Content is protected !!