महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने किया 29 लाख के विकास कार्यो का शिलान्यास
अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि राज्य सरकार विकास के प्रति संकल्पबद्घ है। अजमेर जिले का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा और जनता की समस्याओं का समाधान होगा। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती भदेल ने रविवार को राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजा कोठी गुलाब बाड़ी में 29 लाख रूपये की लागत से बनने वाली चार दिवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । इस अवसर श्रीमती भदेल का अभिनन्दन भी किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती भदेल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है । अजमेर जिले में भी खूब विकास कार्य कराये जायेगे और धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
श्रीमती भदेल ने कहा कि अजमेर जिले की जनता की जो भी जरूरत हैं, जो भी समस्याएं है उनके निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुलाब बाड़ी क्षेत्र में स्थित इस स्कूल में चार दिवारी की समस्या और मांग लम्बे समय से बनी हुई थी । क्षेत्र वासियों के आग्रह और बालिका शिक्षा को मजबूत करने के लिए हमने प्रयास करके चार दिवारी का निर्माण कार्य शुरू कराया है। श्रीमती भदेल ने कहा कि इस स्कूल को एक आदर्श स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर खेल पुस्तकालय विज्ञान संकाय और कम्प्यूटर सहित अन्य सभी सुविधाए उपलब्ध करायी जाएगी ताकि क्षेत्र की बालिकाओं को सीनियर सैकेण्डरी स्तर की शिक्षा के लिए कई और नही जाना पड़े।
इस अवसर पर आयोजित अभिनन्दन समारोह को श्री घीसू गढ़वाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सम्बोधित किया। गुलाबबाड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने श्रीमती भदेल का अभूतपूर्व स्वागत किया।
शिक्षा मंत्री देवनानी एवं महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती भदेल ने की रक्तदान शिविर में शिरकत
अजमेर। शिक्षा मंत्री श्री वासुदेव देवनानी एवं महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने रविवार को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में रक्तदान शिविर में शिरकत की।
विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल व शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी की
अनुकरणीय पहल
शहर सौन्दर्यीकरण के लिए दोनों मंत्रियों ने नगर निगम को दिए बधाई के पोस्टर, बैनर हटाने के निर्देश
अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल एवं शिक्षा मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने शहर सौन्दर्यीकरण के लिए अनुकरणीय पहल की है। दोनों मंत्रियों ने नगर निगम को निर्देश दिए है कि शहर सौन्दर्यीकरण के लिए शहर में जहां कहीं भी उनको बधाई देने हेतु होर्डिंग, बैनर या पोस्टर हैं, उन्हें शीघ्र हटाया जाए।
उल्लेखनीय है कि अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल व अजमेर उत्तर विधायक श्री वासुदेव देवनानी को गत दिनों राज्य मंत्री मण्डल में क्रमश: महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद उनका अजमेर पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया था। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रशंसकों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर अभिनन्दन एवं बधाई के होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाए थे। दोनों मंत्रियों ने नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर मीना को निर्देश दिए कि शहर के सौन्दर्यीकरण व यातायात व्यवस्था के मद्देनजर उक्त होर्डिंग, बैनर व पोस्टर को तुरन्त हटाया जाए।