अजमेर। संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर ने अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए अधिक संख्या में कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाने तथा नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों को तैनात करने को कहा है।
श्री भटनागर ने पुष्कर मेले की व्यवस्थाओं को देखा और बताया कि पुलिस द्वारा व्यापक प्रबन्ध किए गए है और जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाये गये है, जो प्रशासनिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी है।
संभागीय आयुक्त ने जिला कलक्टर डॉ. आरूषि ए मलिक से बात कर पुष्कर मेले में कार्यपालक मजिस्ट्रेट और अधिक संख्या में नियुक्त करने को कहा है जिससे यात्रियों एवं पयर्टकों को और सुविधा मिल सकें। उन्होंने अजमेर के सिविल डिफेंस(नागरिक सुरक्षा) तथा मार्ग दर्शक के रूप में पटवारी, गिरदावर, शिक्षकों आदि को भी सरोवर के विभिन्न घाटों एवं मेले में लगाने पर जोर दिया है जो मेले में आने वाले पशु पालकों, यात्रियों एवं पयर्टकों का मार्गदर्शन कर सकें।