श्री द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण

03

सिलाई वितरण कार्यक्रम मे मौजुद पदाधिकारी सिलाई मशीन वितरित करते हुए। फोटो:- नरेश बोहरा
सिलाई वितरण कार्यक्रम मे मौजुद पदाधिकारी सिलाई मशीन वितरित करते हुए। फोटो:- नरेश बोहरा

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री शक्ति योजना के तहत ग्राम पंचायत अॅधेरी देवरी़ के मुण्डोती गांव में कम्पनी द्वारा चलाया जा रहा सिलाई व कटिंग के प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लेडीज क्लब की सचिव श्रीमती सीता भार्गव ने बताया कि महिलाओं में कौशल विकास विकसित करने हेतु कम्पनी द्वारा समय -समय पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण जैसे सिलाई व कटिंग, बैग मैकिंग, ब्यूटी पार्लर, खाद्य सामग्री प्रशिक्षण आदि दिये जा रहे है जिससे महिलाए इन कार्यो में पारंगत होकर स्वयं आत्मनिर्भर तो होगी ही साथ ही साथ वे अपने परिवार का भरण पोषण सरलता से कर सकेगी तथा आस पास क्षेत्र की महिलाओं को भी जागरूक कर सकेगी। प्रशिक्षण में भाग ले रही महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण दौरान बनाये गये वस्त्रों का अवलोंकन भी किया गया तथा इस कार्य में कुशल पॉच महिलाओं को कम्पनी द्वारा सिलाई की मशीने भी भेंट की गई। समाज सेवा अधिकारी अमित टाक ने उपस्थित महिलाओं को कम्पनी द्वारा श्री शक्ति, श्री स्वास्थ्य, श्री शिक्षा आदि परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। इस कार्यक्रम से गांव की करीब पन्द्रह महिलाऐं लाभान्वित हुई। ग्राम सरपंच जगदीश सिंह रावत ने कहा कि कम्पनी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंम्बी बनाने हेतु विभिन्न प्रशिक्षणों की सराहना की तथा कम्पनी अधिकारियों को धन्यवाद दिया एवं आभार जाताया। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि महिलाओं को इस प्रकार के प्रशिक्षणों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिये जिससे उनमें कार्य हूनर का विकास हो सके। कार्यक्रम में श्रीमती चारू मेहता-सयुंक्त सचिव श्री लेडीज क्लब, समाज सेवा टीम के मनोज बियाणी, ग्रामीण महिलाऐं आदि उपस्थित थी।

15 तक बैंक खाता खुलवा लें, अन्यथा सब्सिडी मिलने में आएगी कठिनाई
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। केन्द्र सरकार ने ऐलान कर दिया है कि कोई भी घरेलु गैस उपयोग करने वाले उपभोक्ता आने वाली 15 तारीख तक बैंक मे खाता खुलवा लेवे नही तो गैस सिलेन्डर पर मिलने वाली सब्सिडी प्राप्त करने मे कठीनाईया आएगी। अगर अभी तक आपका बैंक खाता नहीं खुला है तो जल्द खुलवा लें। सरकार 15 नवम्बर से रसोई गैस की सब्सिडी एलपीजी ग्राहकों के सीधे बैंक खाते मे भेजने की तैयारी कर रही है। उसने संशोधित डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर ऑफ एलपीजी सब्सिडी) योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत रसोई गैस पर सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी एडवांस में ही एलपीजी ग्राहक के बैंक खाते में आ जाएगी और वह बाजार मूल्य पर खाते में आ जाएगी और वह बाजार मूल्य पर रसोई गैस का सिलेंडर खरीद सकेगा। पंद्रह नवंबर से यह योजना देश के 11 राज्यों के 54 जिलों में शुरू हो जाएगी। इसके बाद एक जनवरी 2015 से यह देश के बाकी जिलों में लागू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अभी हाल ही में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति यानी सीसीईए ने संशोधित डीबीटीएल योजना को मंजूरी दी। इस योजना के लागू होने पर एलपीजी ग्राहकों के लिए भेजी जाने वाली सरकारी सब्सिडी को अवैध तरीके से दूसरे लोग हजम नहीं कर पाएंगे। इससे सरकारी खजाने की धनराशि को बचाया जा सकेगा। डीबीएल की शुरूआत पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने की थी, लेकिन इसे लागू करने के दौरान एलपीजी ग्राहकों को कई तरह की कठिनाइयों को सामना करना पड़ा था।

राज्य सरकार ने लगाया गौ हत्या पर प्रतिबंध, अब गौ हत्या करने पर होगी सात साल की सजा
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। राजस्थान सरकार ने यह निर्णय लिया की अगर कोई गौ तस्कर गौ की गौ तस्करी करते पकड़ा गया तो उस चालक को 7 साल की सजा होगी। सरकार ने गौहत्या को रोकने के लिए कई कडी कार्यवाही के प्रावधान कियो है। यदि किसी ने गाय को बेचा है और जिसको बेचा है , यानि बेचने वाले एवं खरीदने वाले दोनो के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी । सरकार के इस निर्णय के बाद ब्यावर उपखंड की कई कई गौ सेवको एवं कई संगठनो गाय की पुजा कर खुशिया मनाई। इस दौरान संत फतेहगिरी, अखिल भारत हिन्दु क्रान्ति सेना के कुलदीप बोहरा, विश्व हिन्दु परिषद के सुरेश वैष्णव, नितेश गोयल सहित कई संगठनो ने एक दुसरे के तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का ईजहार किया।

error: Content is protected !!