
ब्यावर, (हेमन्त साहू) । निकटवर्ती अतीतमंड ग्राम पंचायत के राजस्व गांव शाहपुरा को नई ग्राम पंचायत मे नही बनाने के विरोध को लेकर बुधवार को ग्रामीण महिला व पुरुषो ने प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे ग्रामवासियो ने बताया कि पुर्व मे पंचायत बदलने के निर्णय के विरोध मे जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया जा चुका है। ज्ञापन सौपने वालो मे पप्पुसिंह, रतनलाल, भंवरसिंह, मुलसिंह, शक्तिसिंह, लीलासिंह, गोपालसिंह सुरेशसिंह, बाबुसिंह, लालसिंह रावत एवं ग्रामीण महिला पुरुष आदि मौजुद थै।
भाजपा को जीताने का आव्हान, प्रत्याशियो का दी चुनावी नियम की जानकारी
ब्यावर, (हेमन्त साहू) । भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक बुधवार को हुई। मंडल महामंत्री रमेश यादव ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शंकरसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा आदि पदाधिकारियो ने कहा कि शहर के 45 वार्डो मे प्रत्येक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे प्रचार कर नगर परिषद चुनाव मे भाजपा को विजयी बनाने का आव्हान किया। बैठक मे भाजपा प्रत्याशियो को चुनाव से संबधित नियम, कानुन व सावधानिया रखने की जानकारी दी। इस मौंके पर भजपा के दिनेश कटारिया, जयकिशन बल्छुआ, पवन जैन, तुलसी रंगवाला, भरत शर्मा, महेन्द्र शिसोदिया, नरेश मित्तल, भंवर ब्यावत, पवन जोशी, संजय करेल, यतीन पीपावत आदि कार्यकर्ता मौजुद थै।