केन्द्रीय राज्य मंत्री जाट का जगह-जगह भव्य स्वागत

3मदनगंज-किशनगढ़। केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री प्रो सावरलाल जाट का केन्द्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र अजमेर के विधानसभा किशनगढ में आगमन पर भाजपाईयों व ग्रामिणों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। राज्यमंत्री के जयपुर रोड़ टोल नाके पर पहुंचने पर विधायक भागीरथ चौधरी ने अगवानी करते हुए स्वागत किया। औद्यागिक क्षैत्र में जयपुर बाईपास रोड पर बालाजी मन्दिर पर साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नेमीचंद जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगी लाल अग्रवाल, पारस मल बाकलीवाल, जिला उपाध्यक्ष शंभू शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल दरगड, मंडल महामंत्री प्रकाश राठी, उपाध्यक्ष राजू बाहेती, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजू शर्मा, मनोहर तारानी सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुरसुरा से वापस लोटते समय आर के मार्बल पर महावीर कोठारी, सुभाष अग्रवाल व विकास पाटनी ने राज्यमंत्री जाट का जोरदार स्वागत किया गया।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!