सूचना केन्द्र में पुस्तक प्रदर्शनी शुरू हुई

IMG_20141114_11331711अजमेर / अन्तर्भारती साहित्य व कला परिषद्, अभिनव प्रकाशन व नाट्यवृंद के संयुक्त तत्वावधान आज 14 नवम्बर, 2014 को प्रातः 11 बजे बाल दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र प्रदर्शनी दीर्घा में पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप एक के उपमहानिरीक्षक राजू भार्गव ने किया। राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के तहत पुस्तक मेले के रूप में शुरू की गई यह प्रदर्शनी 14 से 20 नवम्बर तक जारी रहेगी। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता अकादमी बालसाहित्यकार पुरस्कार प्राप्त नाटककार उमेश कुमार चौरसिया ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में इन्टेक संयोजक महेन्द्र विक्रम सिंह, शिक्षाविद् डॉ अनन्त भटनागर व कवि बख्शीश सिंह सहित नगर के अनेक साहित्यकार व सुबि पाठकगण उपस्थित रहे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अनिल गोयल ने किया तथा सचिव डॉ अरूणा माथुर ने आभार व्यक्त किया। प्रदर्शनी में बच्चों, युवाओं व वृद्धायु सभी वर्ग के ़पाठकों के लिए उपयोगी हिन्दी व अंग्रेजी भाषा की महापुरूषों की जीवनियाँ, चित्रकला, पाककला, भारतीय संस्कृति, इतिहास, भाषा विज्ञान व विविध कलाओं से संबंधित पुस्तकों के साथ-साथ श्रेष्ठ-लोकप्रिय लेखकों के उपन्यास, कहानियां, कविताएं, नाटक इत्यादि भी उपलब्ध कराये गये हैं। लगभग 1000 पुस्तकों की इस प्रदर्शनी में जवाहरलाल नेहरू के जीवन व विचारों से संबंधित पुस्तकें विशेष आकर्षण हैं। साजसज्जा में अतिन गोयल का सहयोग रहा।
अनिल गोयल
अध्यक्ष
अन्तर्भारती साहित्य एवं कला परिषद्
9460900527, 9413949496

error: Content is protected !!