अजमेर। सिन्धी युुवा महासमिति अजमेर कि आम सभा मंे चुनाव अधिकारी हरी चन्दनानी ने घोषणा की कि महासमिति के आम चुनाव आम सहमति से समपन्न हुए हैं। किसी भी पद पर चुनाव प्रक्रिया नहीं अपनाई गई आम सहमति से सभी पदाधिकारी चयनित किए गए हैं। निम्न पदों पर पद स्थापित किया गया है – संरक्षक कंवल प्रकाश किशनानी, तुलसी सोनी, विधि सलाहकार अशोक तेजवानी, सलाहकार सुनील मोतियानी, अध्यक्ष भगवान कोटाई, उपाध्यक्ष मोहन मूलचन्दानी, परमानन्द टिलवानी, नरेश कुमार जोधानी, सुनील पेसवानी, महासचिव चन्द्रप्रकाश भोजवानी, सचिव ऋिषी मंगलानी, शैलेष खुरानी, भास्कर मोतिरामानी, कोषाध्यक्ष राकेश खेमानी, सहकोषाध्यक्ष अशोक दादवानी, प्रचार मंत्री ललित एनानी, आशीष भगतानी, कार्यालय सचिव आशीष नाथनी, सहकार्यालय सचिव भीषम बदलानी एवं 18 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया।
चुनाव अधिकारी हरी चन्दनानी ने बताया कि कुल 37 सदस्यों को पदाधिकारी बनाकर शपथ दिलाई गई। महासमिति का सहकारी विभाग में पंजीयन, क्रम संख्या 139/ 2014-15 पर समपन्न हो चुका है और आज तक 88 सदस्य बनाए गए हैं।
हरी चन्दनानी
चुनाव अधिकारी
मों. 9649750811