पीआरजे में लगा बाल मेला, बच्चों ने लिया आनंद

बाल मेले में बालकों की भीड़ व शुभारम्भ करते हुए। फोटो- हेमन्त साहू
बाल मेले में बालकों की भीड़ व शुभारम्भ करते हुए। फोटो- हेमन्त साहू

ब्यावर (हेमन्त साहू)। पी. आर. जे. ज्ञानजया स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर ”बाल मेला” का आयोजन किया गया। मेले में मनोरंजक व आकर्षक स्टॉल्स लगाई र्गइं जो कि बच्चों को लुभाने में पूर्ण रुप से सफल रहीं। कार्यक्रम का आरम्भ संस्था सचिव श्रीमति राखी जांगिड ने शांति के प्रतीक गुब्बारों को उडाकर किया। इस समय मेले में भाग लेने वाले लगभग 500 बच्चों की ‘हैप्पी चिल्ड्रन्स डे’ की गंूज से पूरा परिसर गुंजायमान था। श्रीमति जांगिड ने बताया कि मेले के आयोजन का उद्देष्य नई पीढी को अनुषासन मे रहते हुए मस्ती व मनी मैनेजमेन्ट सिखाना है। स्कूल के स्टॉफ व बडों ने भी बच्चों के गेट अप में आकर बच्चों को सरप्राईज दिया जो कि मेले की खास बात थी।
मेले के आयोजक धनपत बुरड ने बताया कि मेले में मनोरंजन जोन मे हूपला, दे दना दन डार्ट, गोल द गोल, कोइन इन द बकेट, बॉलिंग, ब्रेक द माउन्टेन, षूटिंग, तम्बोला आदि कई खेल रखे गये। जिनका बच्चों ने भरपूर लुत्फ उठाया। गेम जॉन से जीत की खुषी और मस्ती भरी थकान के साथ बच्चों ने फूड जॉन में प्रवेष किया जहां उनके लिए आकर्षक नामों वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल्स सजे हुए थे, जहां नन्हें मुन्नों ने चटपटे गोलगप्पे, मजेदार भेलपूरी, रंग बिरंगे सेंडविच, दावत-ए-पावभाजी, गुलाबजामुन, अपना फूड बाजार आदि का जमकर आनंद लिया। इसके बाद डान्स जॉन में लगभग 2 घंटे तक बच्चे संगीत की धुनों पर थिरकते रहे। मेमॉरी गेम्स, टंग ट्रिवस्टरर्स, फन रेसेस, 1 मिनट गेम्स भी बच्चों के आकर्षण का केन्द्र रहे। फूड ज़ोन की बेस्ट स्टॉल्स रहीं -: दावत ए पावभाजी और मजेदार भेलपूरी बेस्ट स्टॉल्स रही -: वहीं दे दना दन डार्ट और खेल की दुनिया गेम ज़ोन के बेस्ट स्टॉल्स चुनी गई। बच्चों के गेट अप की वेषभूषा प्रतियोगिता की विजेता कोमल विजय रही। रिसपोन्सिबल स्टूडेन्ट का अवार्ड सत्येन्द्र सिंह को दिया गया।
मेले में आये प्रत्येक प्रतिभागी को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के अन्य विजेता मनोहर सिंह, नितिन चौधरी, आबिद काठात, मो़. जुनैद, मोहसिन अब्बास, खुषवन्त परिहार, श्रद्धा सोलंकी, अंजली नाहर, अंषुमन सिंह, मुदित माहेष्वरी, जतिन गौर, मिमांसा जैथलिया, कृष्णा गहलोत, महविष हुसैन, इरफान हैदर, ऋषि बाकलीवाल और सेजल जांगिड चुने गये। कार्यक्रम का संचालन जाहिदा शेख ने किया।

error: Content is protected !!