जवाजा कांग्रेस ने मनाई पं. नेहरू की जयंती

जवाजा कांग्रेस द्वारा पं. नेहरू जयंती पर मौजूद कांग्रेसजन । फोटो- हेमन्त साहू
जवाजा कांग्रेस द्वारा पं. नेहरू जयंती पर मौजूद कांग्रेसजन । फोटो- हेमन्त साहू

ब्यावर (हेमन्त साहू)। । शहर कांग्रेस व जवाजा कांग्रेस सहित सेवादल कांग्रेस, अनुसुचित जाति कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सहित अग्रिम संगठनो ने नगर परिषद मे प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरु की  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई।  जवाजा कांग्रेस ने जवाजा कांग्रेस कार्यालय मे पं. नेहरु के चित्र पर माला व पुष्प चढाकर याद किया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री चन्द्रकांता मिश्रा ने कहा कि आजादी के बाद भारत मे विकास की नींव रखने का श्रेय नेहरुजी को जाता है। पं. नेहरु की नितीयो का पालन करती हुई कांग्रस ने अपने 60 साल के कार्यकाल मे विकास के आयाम स्थापित कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाया। जवाजा कांग्रेस अध्यक्ष भगवानसिंह कडीवाल ने कहा कि पं. नेहरु के ब्च्चो के लगाव होने के कारण आजादी के बाद शिक्षा के क्षैत्र मे प्रगति के रिकार्ड स्थापित हुए।

error: Content is protected !!