
अजमेर। प्रथम अन्तर जिला सिविल सर्वेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पूरे राज्य से आए बास्केटबॉल के खिलाडिय़ों ने अजमेर रोडवेज बस स्टैण्ड की सफाई कर स्वच्छता का संदेश यात्रियों व आम आदमियों को दिया।
जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिंधी तथा कलेक्ट्रेट की वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रीमती आनन्द आशुतोष के नेतृत्व में राजस्थान के सभी 33 जिलों व सचिवालय की टीम के खिलाडिय़ों ने बस स्टैण्ड के प्लेटफॉर्म, सड़क व शौचालय के बाहर की तेजी से सफाई की और कचरा एकत्रित किया। सफाई का यह दृश्य बस स्टैण्ड पर खड़े अनेक यात्री देखने लग गये। जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिंधी ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर कचरा उठाने के डम्पर मंगवायें।