निर्दलियों का प्रचार करेगा, भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा

दोनो दलों फूट को प्रदर्शित करते हुए आप के केजरीवाल का कार्टून चित्र।
दोनो दलों फूट को प्रदर्शित करते हुए आप के केजरीवाल का कार्टून चित्र।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर मे निकाय चुनावो को लेकर आम आदमी कार्यालय मे भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चे की बैठक हुई। बैठक मे आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी, नागरिक सर्तकर्ता समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित कांग्रेस व भाजपा से नाराज लोगो व वार्ड प्रत्याशियो ने भाग लिया। बैठक मे सभी पार्टी के पदाधिकारियो ने वार्ड से चुनाव लड रहे उत्साही एवं वार्ड की सच्चे मन से सेवा की भावना रखने वाले वार्ड प्रत्यााशियो के पक्ष मे प्रचार करने को लेकर आपसी विचार विमर्श हुआ। नगर परिषद के चुनाव मे स्वच्छ भागीरदारी निभाते हुढ अच्छे निर्दलीय प्रत्याशियो को समर्थन व प्रचार करने को लेकर सर्वसम्मति से एक राय बनी। बैठक मे मोर्चे के गुलाबचंद शर्मा, राधावल्लभ माहेश्वरी, एडवोकेट रामपाल कुमावत, कन्हैयालाल खत्री, सुभाष अग्रवाल, तेजमल, नीलेश बुरड, वार्ड 33 के प्रत्याशी कॉमरेड पुनमसिंह, वार्ड 32 के प्रत्याशी कमलकिशोर आदि मौजुद थै।

error: Content is protected !!