राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान का पत्रांाक 8175 दिः 17/11/14 के अनुसार पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 – निर्वाचक नामावलियों की तैयारी हेतु कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देश अनुसार निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 24 नवम्बर( सोमवार ) को होगा।
एसडीएम ब्यावर भगवती प्रसाद के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के प्रासंगिक निर्देशानुसार पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 हेतु निर्वाचक नामावलियों की प्रारूप प्रकाशन 24 नवम्बर को किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावलियों का वार्डाे व मतदान केन्द्रों पर पठन 25 व 26 नवम्बर को, दावो व आक्षेपों की प्रस्तुति की अंतिम तिथि 3 दिसम्बर रहेगी, विशेष अभियान तिथियां : 29 व 30 नवम्बर रहेगी। दावांे व आपत्तियों की निस्तारण अवधि 11 दिसम्बर तक , पूरक सूचियों की तैयारी 17 दिसम्बर तक तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 23 दिसम्बर 2014 को होगा।