कार्यकर्ता भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए जुट जाएं-परनामी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी, केन्द्रीय मंत्री जाट ने दिया संबोधन
01

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी का स्वागत करते हुए व व कार्यकर्ता। फोटो- नरेन्द्र बोहरा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी का स्वागत करते हुए व व कार्यकर्ता। फोटो- नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर, (हेमन्त साहू) । प्रदेश की जनता ने राजस्थान मे कुशासन चलाने वाली कांग्रेस का सफाया कर भाजपा को आसीन किया है। प्रदेश मे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व मे कई जन हित कारी निर्णय लिए गए है। प्रदेश व देंश की भाजपा सरकार आमजन के हितो को ध्यान मे रखकर काम कर रही है। भाजपा ने सरकार मे आते ही कांग्रेस द्वारा अपनी जेब भरने के लिए की गई महंगाई से जनता को राहत प्रदान की है। पुरे प्रदेश की 46 निकाय चुनाव मे भाजपा के पक्ष अच्छा वातावरण है। सभी कार्यकर्ताओ को निकाय चुनाव मे भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए जुट जाने का आव्हान किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ एवं वार्ड प्रत्यााशियो को घर- घर जाकर जनसंपर्क करने को कहा। केन्द्रीय मंत्री सावरलाल जाट ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। इस चुनाव मे भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए संगठन को सर्वोपरी मानते हुए पार्टी प्रत्याशी को जिताने का आव्हान किया। विधायक शंकरसिंह रावत ने कहा कि सभी भाजपाजन अपने अपने वार्डो मे पार्टी के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जनसंपर्क करे। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, चुनाव प्रभारी सुरेन्द्रसिंह शेखावत, सह प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी,अजमेर शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द शर्मा, शंभुदयाल बडगुर्जर सहित अनैक नेताओ ने सभा को संबोधित किया।
शहर मे निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष मे प्रचार करने एवं भाजपाईयो को संबोधित करने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ब्यावर पहुचें। कुछ देर बाद नव केन्द्रीय मंत्री सावरलाल जाट, जिला प्रभारी व मंत्री अनिता भदेल, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, चुनाव प्रभारी सुरेन्द्रसिंह शेखावत, सह प्रभारी कंवल ्रपकाश किशनानी,अजमेर शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द शर्मा, शंभुदयाल बडगुर्जर सहित अनैक नेताओ का भाजपा विधायक शंकरसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा, मंडल महामंत्री रमेश बंसल, सभापति लेखराज कंवरिया, रिखब खटौड आदि पदाधिकारियो एवं वार्ड प्रत्याशियो ने माला व साफा पहना कर स्वागत किया।

error: Content is protected !!