राजे का अजमेर पहुंचने पर जोरदार स्वागत और अभिनन्दन

मुख्यमंत्राी प्रत्येक जनप्रतिनिधि व नागरिक से आत्मीयता से मिलीं
cm pic p4cm pic p2cm pic p3अजमेर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे अपने संक्षिप्त एक दिवसीय यात्रा के दौरान आज दोपहर अजमेर पहुंची। यहां जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया । मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे सबसे आत्मीयता से मिली और हालचाल पूछे ।
मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे हैलीकाॅप्टर से पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड पर उतरी यहां राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री औंकार सिंह लखावत, शिक्षा राज्य मंत्राी श्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने उनका पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।
हेलीपेड पर ही संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अमृत कलश, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि ए मलिक, पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चैधरी ने भी उनका स्वागत किया।  जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्राी को पुष्प गुच्छ भेंट किया।
मुख्यमंत्राी का ब्यावर के विधायक श्री शंकर सिंह रावत, पुष्कर के विधायक श्री सुरेश सिंह रावत, किशनगढ़ के विधायक श्री भागीरथ चैधरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रोफेसर भगवती प्रसाद सारस्वत व अरविन्द यादव ने मुख्यमंत्राी का अभिनन्दन करते हुए अभिनन्दन पत्रा भेंट किया। श्री अरविन्द यादव ने हेलीपेड पर मौजूद अन्य सभी जनप्रतिनिधियों व विशिष्ठ व्यक्तियों का परिचय कराया।
पुष्कर के विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर नगरपालिका के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष कमल पाठक व उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत को मुख्यमंत्राी से मिलाया । उन्होंने मुख्यमंत्राी का माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्राी का यहां पर महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने भी स्वागत किया।
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने हेलीपेड पर मौजूद अन्य नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं से प्रतिनिधियों से भी मुलाकत की और ज्ञापन लिए। यहां मौजूद नागरिकों ने मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका माल्यार्पण भी किया।
error: Content is protected !!