अजमेर 30 नवम्बर। द सोसायटी ऑफ यूनिक अजमेर का एक प्रतिनिधी मण्डल राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे को संस्था द्वारा किये जा रहे क्लीन-ग्रीन-यूनिक अजमेर के सातों चरण में सफाई, रंग रोगन कर जो काया पलट की उसका एक एलबम भेंट किया।प्रतिनिधी मण्डल में संस्था के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, सचिव राजेश बंसल और कोषाध्यक्ष उमेश गर्ग को मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहें कार्य सराहनीय है। उन्होने संस्था के सदस्यों को शुभकामनायें दी तथा सामाजिक संस्थाओं को इस तरीके कार्यो में आगे आना चाहिए।
राजेश बंसल
सचिव
मो. 9829072525