अजमेर। अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर ने आज एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेकर जयपुर रोड़ स्थित प्राधिकरण के अशोक उद्यान को ट्रेफिक प्रशिक्षण पार्क के रूप में विकसित करने का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हंै।
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भटनागर ने बताया कि अजमेर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा युवा पीढ़ी जिनमें स्कूल के विद्यार्थी अधिक है को यातायात प्रशिक्षण देने में यह पार्क मील का पत्थर साबित होगा। यातायात पुलिस एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी यहां स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को वाहन चलाने व यातायात के लिए प्रशिक्षण देगें।
राज्य में अभी कोटा, जयपुर और श्रीगंगानगर में ट्रैफिक पार्क स्थापित है जहां विशेषकर स्कूली व अन्य युवा पीढ़ी को ट्रेफिक के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि श्री धर्मेन्द्र भटनागर ने श्री गंगानगर में कलक्टर के रहते तथा कोटा में नगर निगम के प्रशासक के रहते हुए यहां टे्रफिक प्रशिक्षण पार्क शुरू कराया था।