महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करे-डॉ. आरूषि मलिक

पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों व अकाल राहत कार्यो संबंधी बैठक आयोजित
aarushi a malik thumbअजमेर। जिला कलक्टर डॉ. आरूषि ए. मलिक ने कहा कि समाज में महिलाओं के सर्वांगीण विकास व भागीदारी के लिए उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए। डॉ. मलिक आज जिला कलेक्टे्रट सभागार में पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों,पेयजल अकाल राहत कार्यो संबंधी साप्ताहिक बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वरोजगार संबंधी विविध कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। अधिकारी उक्त योजनाओं का समुचित लाभ महिलाओं तक पहुंचाए एवं स्वरोजगार संबंधी कार्यक्रम मेे भाग लेने हेतु प्रेरित करे। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत हैडपम्प मिस्त्री के कार्य को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए।
जिला कलक्टर ने महिलाओं को हैंडपम्प मिस्त्री प्रशिक्षण हेतु जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को मास्टर टे्रनर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने जिले में आंगनबाडियों की स्थिति व आदर्श आंगनबाडी संबंधी कार्ययोजना की जानकारी भी ली। उल्लेखनीय है कि रूरल सेल्फ एम्लॉयमेन्ट टे्रनिंग(आर-सेटी) के तहत बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा भी महिलाओं को हेडपम्प मिस्त्री का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने हैंडपम्प रिपेयरिंग प्रशिक्षण हेतु मास्टर टे्रनर उपलब्ध कराने पर सहमति दी। उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रियंका जोधावत ने कहा कि जिले में प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर एक आदर्श आंगनबाडी के संबंध में कार्ययोजना तैयार की जा रही है एवं महिलाओं को स्वरोजगार व बाल विकास से संबंधित कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
उन्होंने ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रकी विभाग के अधिकारियों से अवैध पानी के कनेक्शनों पर कार्यवाही, ऐसी पानी की टंकियों जो पाईपलाईन से जुडी नही है कि जानकारी ली। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि बीते सप्ताह अवैध पानी के कनेक्शन पर कार्यवाही करते हुए 109 अवैध पानी के कनेक्शन काटे गए है। 363 हेडपम्म की मरम्मत की गई एवं 245 लीकेज भी दुरूस्त किए गए। अधिकारियों जिले में ऐसी पानी की टंकियां जो पाईपलाईन जुडी नही है उनकी सूची भी प्रस्तुत की।
संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. गुलाबचन्द जिन्दल ने बताया कि जिले में पशुओं के लिए फुट एंड माउथ रोग संबंधी केन्द्र सरकार के नये प्राजेक्ट के अनुरूप कार्य करते हुए पशुओं के वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। अभी तक गौवंश व भैंस वंश के 20 हजार 809 पशुओं का वैक्सीनेशन किया गया है। इस संबंध में पेम्पलेट वितरित कर पशुपालकों व किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 70 हजार मेट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता है। यूरिया की सप्लाई में आई बाधा का निवारण हो गया है, जल्द ही एक और यूरिया की एक रेक आने से यूरिया की कमी का निवारण हो जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में दवाओं का समुचित स्टॉक मौजूद है, मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु माकूल व्यवस्था की गई है।
कलक्टर डॉ. मलिक ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सरवाड-हिंगोनिया, सराना कोटडी से भगवन्तपुरा, सांपाला से श्यामपुरा, फतेहगढ से सुरसुंदा श्यार, अजगरा से ललाई, सरवाड से अरांई, केकडी से जयपुर बायपास एवं केकडी से कादेडा सडक मार्ग पर मरम्मत व पेचवर्क के कार्यो की जानकारी ली। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मार्गो पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष रहे मार्गाे पर शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। डॉ. मलिक ने आनासागर लिंक रोड से ठेले हटाने, बजरंग गढ रोड पर फव्वारा चालू करने एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यो के संबंध में अधिकारियों का दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, श्री बंशीलाल मीणा, उपखंड अधिकारी अजमेर श्री संजय कुमार माथुर, आयुक्त नगर निगम श्री नारायणलाल मीणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!