
अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी विकलांग दिवस के मौके पर विशेष योग्यजन बालक-बालिकाओं के संबंध में जागरूकता एवं सर्व शिक्षा अभियान की योजनाओं की जानकारी से संबंधित रैली का प्रात: 9 बजे अग्रसेन चौराहे से शुभारंभ करेंगे। वे प्रात: 9.30 बजे सेन्ट्रल गल्र्स स्कूल में बालिकाओं के आत्म रक्षा प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद अजमेर से खाटूश्यामजी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।