बीस वर्ष पुराने बैंक लोन मामले का निस्तारण 20 मिनट में

अजमेर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एक से 6 दिसम्बर तक अजमेर न्याय क्षेत्र के समस्त न्यायालयों में किया जा रहा है जिनमें पक्षकारगण अधिक से अधिक भाग लेकर अपने मामलों का निस्तारण करवा रहे हैं। प्रथम दिन लगभग 600 प्रकरणों का निस्तारण हुआ और 62 लाख 42 हजार 500 रूपये की अवार्ड राशि एम.ए.सी.टी. न्यायालय के जरिए पारित हुई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सुरेन्द्र पुरोहित के अनुसार आज प्री-लिटिगेशन लोक अदालत में 89 प्रकरणों का निस्तारण हुआ जिसमें से बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से 14 जनवरी 1994 को 20 हजार रूपये का व्यावसायिक लोन लेने वाली प्रार्थीया के प्रकरण का निस्तारण 8 हजार रूपये में प्री-लिटिगेशन लोक अदालत द्वारा करवाया गया। सेवानिवृत्त जिला जज एवं प्री-लिटिगेशन लोक अदालत के सदस्य श्री हरि सिंह असनानी, श्री जगदीश सिंह के प्रयासों से 20 वर्ष पुराने मामले का निस्तारण लगभग 20 मिनट में हो गया।
इस प्रकार पक्षकारगण अपने मामलों का शीघ्र निस्तारण कराकर समय एवं धन की बचत कर सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 6 दिसम्बर तक चलेगी।

error: Content is protected !!