केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री ने अभाव अभियोग सुनें

pro ajm photo 7-12-14अजमेर। केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने आज प्रात: सर्किट हाउस में आम लोगों के साथ बैठकर उनके अभाव अभियोग सुनें और उन्हें तसल्ली दिलायी की सार्वजनिक समस्याओं का निराकरण तत्काल कराया जाएगा। उन्होंने कहाकि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री प्रो. जाट ने अजमेर डेयरी के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी सहित जिले के अन्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाए और यह तभी संभव होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाकर अपने क्षेत्र, गली, मौहल्लों को साफ सुथरा रखेंगा।
केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री ने अपने दो दिवसीय अजमेर जिले के दौरे के दौरान आज अजमेर सर्किट हाउस में आम लोगों से मुलाकात की। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक एवं जनप्रतिनिधि की संख्या अधिक थी। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी ने भी ग्रामीण क्षेत्र एवं पशुपालकों की समस्याओं के बारे में बताया।

error: Content is protected !!