षिक्षा राज्य मंत्री ने स्वच्छ भारत रैली को दिखायी हरी झण्डी

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर, षिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव जी देवनानी एवं प्राचार्या सिस्टर प्रेमा ने राष्ट्ीय स्वच्छता अभियान के तहत लायनैस क्लब अजमेर सर्व उमंग, लायंस क्लब अजमेर उमंग एवं सोफिया स्कूल के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन जागरूकता रैली सौफिया सी. सै. स्कूल मंे प्रातः 9-30 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना की । इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ उन्होने दीप प्रज्जवलित कर किया एवं सोफिया स्कूल की छात्राओ को षिक्षा के महत्व के साथ साथ स्वच्छता के महत्व का संदेष देते हुये कहा कि भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री मोदी जी का स्वच्छ भारत स्व्स्थ्य भारत का सपना पूरा करना है जिसके लिये ऐसे जन जागरूक क्रायक्रमों का आयोजन आवष्यक है इस अवसर पर लायन्स क्लब अजमेर उमंग के अध्यक्ष लायन निरंजन कुमार बंसल एवं लायनैस क्लब सर्व उमंग की अध्यक्षा लायनैस ज्योत्सना मित्तल ने भी स्वच्छ अजमेर हरा भरा अजमेर का सदेंष दिया। वरिष्ठ व्याख्याता श्री सुधीर तोमर के नेतृत्व मे छात्राओ की रैली स्कूल प्रांगण से रवाना होकर बैनर एवं पोस्टर हाथो मेें लिये हुये नारे लगाते हुये, रोडवेज बस स्टेण्ड पहुची जहां लायंस एवं लायनैस क्लब सदस्यों, स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाओ एवं छात्राओ के द्वारा एक घंटे तक सफाई करके रोडवेज बस स्टेड को साफ सुथरा किया तथा यात्रियों को स्वच्छता का संदेष दिया। इस अवसर पर लायनैस क्लब सर्व उमंग की सचिव लायनैस आभा गांधी तथा लायंस क्लब अजमेर उमंग के सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया । रोडवेज के डिपो मैनेजर, मुख्य आगार प्रबधंक ने सफाई अभियान में सहयोग प्रदान किया । इस अवसर पर क्लब संरक्षक लायन महेन्द्र जैन मित्तल, जन सम्पर्क अधिकारी लायन राजेन्द्र कुमार गांधी, ललिता फतेहपुरिया, वंदना गोयल, नीतू कंदोई , श्री सीताराम जी शर्मा, शहर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री जे. के. शर्मा, वार्ड पाषर्द सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । इस रैली में भाग लेने वाली सभी छात्राओ को लायन्स क्लब अजमेर उमंग की ओर से अल्पाहार कराया गया। व्याख्याता श्री सुधीर तोमर ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुये कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का आभार प्रकट किया ।

लायन सुरेन्द्र कुमार मित्तल
सचिव

error: Content is protected !!