अजमेर। भारतीय जनता पार्टी आगामी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म को पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी। 25 दिसम्बर को पूरे शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर महा अभियान चलाया जायेगा। जिसमें पार्टी के सभी घटकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस कार्यक्रम की व्यवस्थित रूप रेखा बनाने के लिए शहर जिला भाजपा की एक आवश्य बैठक जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार दिनांक 19-12-2014 को सायं 5 बजे स्थानीय इन्डोर स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। इस बैठक में सदस्यता व स्वच्छता विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता विशेष आमंत्रित सदस्य जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मोर्चो के जिलाध्यक्ष व महामंत्री पार्षद, सहव्रत पार्षद व सभी वाडऱ्ों का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यकर्ता भाग लेेंगे।
अरविन्द यादव
जिलाध्यक्ष