प्रो. देवनानी ने कोटडा में नाली निर्माण का किया शुभारम्भ

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अजमेर उत्तर में 50 लाख रूपये की लागत से कराये जाने वाले विकास कार्यो का शुभारम्भ किया।देवनानी ने आज उनके वार्ड संख्या 01 कोटड़ा में विभिन्न स्थानों पर बनने वाली नाली निर्माण का शुभारम्भ किया। क्षेत्रवासियों की मांग पर देवनानी की अभिशंषा पर अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 50 लाख की लागत से नाली निर्माण कराया जायेगा। निर्माण कार्यों के शुभारम्भ के अवसर पर धर्मेन्द्र गहलोत, सीताराम शर्मा, रमेश सोनी, भवानीसिंह रोहिल्ला, ताराचन्द बंजारा, धनराज चौधरी, सुरेश बाडोलिया, मुकेश कुमावत, तुलसी सोनी, धर्मराज गौतम सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
इससे पूर्व कल भी अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में 1.65 करोड़ के विकास कार्यो का विभिन्न स्थानों पर उद्घाटन किया।

error: Content is protected !!