
अजमेर। सांस्कृतिक उत्सव ‘‘इवेसियस पैराडिजियम’’ का भव्य समापन पुरस्कार वितरण समारोह के द्वारा हुआ । विभिन्न विद्यालयों से आई 11 टीमों ने तीन दिन विविध शैक्षिक तथा सहषैक्षिक गतिविधियों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रदर्षित करते हुए अपना श्रेष्ठ प्रदर्षन किया । प्रतियोगिता के अंतिम चरण में आज न्यायिक व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए हिन्दी नाटक वेर्स्टन म्यूजिक आधारित बैटल ऑफ बैण्डस, स्ट्रीट डांस, स्टैण्ड अप कॉमेडी तथा असेम्बल द डिसेम्बल में अनुपयोगी वस्तुओं को बनाकर सभी को आष्चर्य चकित कर दिया ।
गत तीन दिनों से चल रहे सांस्कृतिक उत्सव के दौरान सभी टीमों को अरावली की पर्वतमाला पर ट्रैकिंग, हॉर्स राइडिंग, ट्रेजर द हण्ट जैसी रोमांचक गतिविधयाँ करवाई गई जिनमें सभी टीमों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।
कार्यक्रम के अन्त में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को विद्यालय चेयरमैन श्री सीताराम गोयल, निदेषक श्री मुकेष गोयल तथा प्राचार्य लेफ्टिनेट कर्नल ए के त्यागी द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा भाग लेने वाली सभी टीमों का आभार व्यक्त करते हुए विजेताओं को बधाई दी ।
ले कर्नल ए के त्यागी (रिटा)
प्राचार्य