
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। डूंगरी रोड स्थित पी. आर. जे. ज्ञानजया स्कुल में शनिवार को आतंकवाद व हिंसा के विरोध में ”आई लव ह्युमैनिटि” विषय पर भाषण प्रतियोगिता व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने शहर में ”पीस मार्च” निकाला। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर ”पीस मार्च” के समापन के अवसर पर ज्ञानजया स्कूल के बच्चों ने सभी शहरवासियों से एक सप्ताह का शोक रखे जाने की गुजारिश की। प्रात: 9.00 बजे स्कूल कैम्पस में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आतंकवाद व हिंसा के विरोध में तथा शांति और सद्भाव के समर्थन में अपने विचार रखे। इसके बाद स्कूल के कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थी मिशन ग्राउण्ड पहुँचे जहाँ से नारों की जगह चुप्पी साधकर अनुशासन में चलते हुए सभी को शांति का संदेश दिया। राहगीरों ने बच्चों के हाथों में पकडे बैनर्स को पढकर शांति के इस प्रस्ताव को सम्मान देते हुए रास्ता दिया।
जागृति स्कुल ने दी श्रद्धांजलि:- पाकिस्तान के पेशावर शहर की आर्मी सैनिक स्कुल मै अध्ययन कर रहे सैकडो निर्दोष बच्चो को आतंकवादियो द्वारा गोलियो से भुन देने की दुखद: घटना का शनिवार को शहर के साकेतनगर मे स्थित जागृति इंगलिश सेकेण्डरी स्कुल की संचाालिका पुष्पांजली पारीक एवं शिक्षिका स्टॉफ एवं छात्र- छात्राओ ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक बच्चो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान स्कुली छात्रो ने केन्डल हाथ मे लेकर शांति मार्च निकाल कर दुखद: घटना की भत्सर्ना की।

