अंशुल पोरवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दायित्व पर मनोनीत

anshulराजस्थान के अजमेर जिले से सरवाड़ कस्बे से अंशुल पोरवाल को हरियाणा के करनाल में सम्प्पन हुए राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अधिवेशन में हरियाणा के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह चौहान के सानिध्य में युवा वाहिनी के संस्थापक राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री ऐ.के सिंह ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दायित्व पर मनोनीत किया।  और राष्ट्रीय टीम के साथ अंशुल पोरवाल ने दिल्ली में पाकिस्तानी विस्तापित हिन्दुओ को रसद सामग्री वितरित की एवं वहां के कलक्टर दवारा उनके लिए बिजली एवं पानी की व्यवस्था करवाई , साथ में 600  कम्बल और 500 लगभग कपडे वितरित किये।

राजस्थान में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी का जल्दी ही गठन एवं विस्तार किया जाएगा।  पोरवाल ने बताया की वाहिनी के द्वारा पाकिस्तानी विस्थापित हिन्दुओ को भारत की नागरिकता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा और गौ हत्या पर प्रतिबन्ध लगवाने हेतु जल्दी  देश में  आंदोलन चलाया जाएगा।

वाहिनी की www.ryvahini.in की वेबसाइट पर ऑनलाइन सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।

1 thought on “अंशुल पोरवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दायित्व पर मनोनीत”

Comments are closed.

error: Content is protected !!