ब्रह्म पुष्कर व्यापार संघ का गठन

धनेश राजगुरु सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत 

ब्रह्म पुष्कर व्यापार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व् सदस्य -फोटो -गोपाल स्वर्णकार
ब्रह्म पुष्कर व्यापार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व् सदस्य -फोटो -गोपाल स्वर्णकार

पुष्कर [दिनेश पाराशर ] स्थानीय होली का चौक व्यापारियों की एक साधारण सभा होटल अमर में आयोजित किउ गई ,जिसमे ब्रह्म पुष्कर व्यापार संघ का  गठन किया गया | सभा में धनेश राजगुरु को सर्वसम्मति से नवगठित ब्रह्म पुष्कर व्यापार संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया | उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह ,आशीष शर्मा ,प्रकाश सेन ,चन्द्रप्रकाश खत्री ,महामंत्री सोनू टांक ,सचिव मोनू कुमावत ,कैलाश पाराशर ,कोषाध्यक्ष राजकुमार पाराशर संघठन मंत्री श्रीकांत ,सुरेश जादम ,संयुक्त मंत्री चन्दन ,कानाराम सेन ,अमरजीत ,राकेश जैन ,प्रदीप शर्मा ,हेमंत पाराशर को नियुक्त किया गया | इसके साथ ही संघ के संरक्षक के तौर पर कानमल कुमावत व् गुरुचरण सरदार को आग्रहित किया गया | विधि सलाहकार के रूप में अधिवक्ता सुभाष पाराशर व् अधिवक्ता संदीप पाराशर , वही इलेक्ट्रोनिक मिडिया प्रभारी के रूप में अनिल शर्मा व् दिनेश पाराशर तथा प्रिंट मिडिया प्रभारी के रूप में शरद कुमार शर्मा को मनोनीत किया गया है | बैठक में कई विशेष प्रस्तावों पर भी चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किये गए | आगामी बैठक में संघ की अग्रिम गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी |

error: Content is protected !!