कुपोषित बच्चो को चिन्हित करने पर दिया जोर

महिलाओ को कुपोषण की जानकारी देते ब्लॉक कॉर्डिनेटर केषावत
महिलाओ को कुपोषण की जानकारी देते ब्लॉक कॉर्डिनेटर केषावत

गांव में एक भी बच्चा कुपोषित नही रहे इसके लिए सभी छोटे बच्चो की जांच करना अनिवार्य है। यह विचार किया गया ग्राम अजगरी के आंगनबाडी केन्द्र पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता जल एवं पोषण समिति की मासिक बैठक में। आरोग्य प्लस परियोजना अंराई ब्लॉक कॉर्डिनेटर रणजीतसिंह केषावत ने बताया कि मंगलवार को अजगरी आंगनबाडी केन्द्र की विजिट के दौरान समिति की बैठक में ग्राम में कुपोषित बच्चो को चिन्हित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए घर-घर जाकर बच्चो की जांच करके उन्हे पोषण लाभ दिलाने का विषेष प्रयास करना होगा इसके लिए केषावत ने गांव की महिलाओ को भी केन्द्र पर बुलाकर आंगनबाडी केन्द्र टीम का सहयोग करने का सुझाव दिया गया। टीकाकरण से वंचित रहे बच्चो का भी टीकाकरण करवाने व आंगनबाडी केन्द्र की स्वच्छता पर ध्यान देने व पोस्टर आदि चस्पा करने ,समिति में नये एवं सेवाभावी लोगो को षामिल करने आदि सुझाव भी दिये गये। कार्यकर्ता गीता सैनी एवं आषासहयोगिनी पिंकी जंागिड ने उक्त सुझावो का अनुसरण करने का आष्वासन दिया।

error: Content is protected !!