संस्कृति द स्कूल में नववर्ष की तैयारियां जोरों पर

प्रभु यीषु के जन्म की झांकी तथा इण्टरहाउस कैरेल गान होगें मुख्य आकर्षण
sanskriti school logoअजमेर। चारो तरफ जब क्रिसमस पर्व की धूम तथा साल 2015 के आगमन को हर्षोल्लास से मनाने की तैयारियाँ की जा रही है ऐसे में संस्कृति द स्कूल प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी नववर्ष का स्वागत मेले की धूम के साथ कर कर रहा है।
रविवार को आयोजित होने वाले मेले में विद्यार्थी एवम् अभिभावक उत्साह पूर्वक भाग लेंगे । मेले में बच्चों व अभिभावकों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल जैसे- कॉफी, टॉमाटो सूप, कैण्डी फ्लॉस, पॉपर्कान, पिज्जा, गुलाब जामुन, छोले भटूरे, पाव भाजी, मन्चूरियन रवा डोसा, आलू टिक्की, पानी पूरी, भेल पूरी, आईसक्रीम, पेस्ट्री, बर्गर, क्रीम रोल का लुत्फ उठाया जा सकेगा वहीं मेले के आनन्द को दुगना करने के लिए मनोरंजन का भी खास इन्तजाम किया गया है।
मनोरंजन से भरपूर खेलों के अन्तर्गत कॉइन इन द बैगंल्स, बॉल इन टायर, रिंग द बॉटल, डार्ट, ब्रेक्रिंग द पिरेमिड, होपला, फन विथ मिकी माउस, शूटिंग, हिट द बॉल, गोल्फ, तम्बोला, घुड़सवारी व ऊँट सवारी इत्यादि की कुल मिलाकर लगभग 30 स्टॉल लगाई जाएगी ।
विद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेट कर्नल ए के त्यागी (रिटा) ने बताया कि मेले के विधिवत प्रारम्भ होने से पूर्व प्रातः 11ः00 बजे ‘नेटिविटी प्ले तथा इण्टर हाउस कैरेलगान प्रतियोगिता’ होगी जिसमें विद्यालय के चारो सदन के विद्यार्थी कैरेल से प्रभु यीषु का स्मरण करेंगे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार, आर.ए.एस. (एस0 डी0 एम0, अजमेर) होंगे ।

ले कर्नल ए के त्यागी (रिटा)
प्राचार्य

error: Content is protected !!