बाडमेर । गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण हेतु शुक्रवार को जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर शर्मा ने कहा कि गणतन्त्र दिवस हर्षोलास एवं पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाएगा। उन्होने कहा कि इस मौके पर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाए। उन्होने मुख्य समारोह के दौरान शहीदों के परिजनों को ससम्मान आमन्त्रित कर समुचित स्थान पर बैठाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम के दौरान आदर्श स्टेडियम में माकूल कानून व्यवस्था तथा विशेष सुरक्षा के इन्तजाम करने के निर्देश दिए तथा कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था समेत पेयजल, बिजली, माईक तथा यातायात की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। साथ ही उन्होने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई जिम्मेवारियों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होने उत्कृष्ठ एवं विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए प्रस्ताव सम्पूर्ण जॉच पश्चात् निर्धारित समय पर भेजने तथा मिष्ठान वितरण हेतु विद्यालय वार छात्रों की वास्तविक मांग अनुसार सूची भिजवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. विश्नोई ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रातःकालीन मुख्य समारोह आदर्श स्टेडियम में प्रातः 9.00 बजे प्रारम्भ होगा। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात् परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उसके बाद महामहिम राज्यपाल महोदय का जनता के नाम जारी सन्देश का पठन किया जाएगा। व्यायाम एवं सामुहिक गान के पश्चात् बैण्ड वादन, पिरामिड प्रदर्शन तथा स्कूली छात्राओं द्वारा सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कडी में बॉलीबॉल तथा बास्केट बाल के मैच आयोजित किए जाएगें।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपालराम बिरड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रधुनाथ गर्ग, भूमि अवाप्ति अधिकारी नखतदान बारहठ, उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने कार्यभार संभाला
बाडमेर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्टेªट बाडमेर के पद का कार्यभार संभाल लिया है।
कार्मिक (क-4) विभाग राजस्थान जयपुर की आज्ञा संख्या प 1(1) कार्मिक/ क-4/2014 दिनांक 23-12-2014 की अनुपालना में विश्नोई ने 24 दिसम्बर को मध्यान्ह पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्टेªट बाडमेर के पद का कार्यभार ग्रहण किया।
सौन्दर्यकरण एवं समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आज
बाडमेर। बाडमेर शहर के सौन्दर्यकरण तथा समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन शनिवार 27 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपालराम बिरड़ा ने बताया कि उक्त बैठक में बाडमेर शहर की समस्याओं यथा सफाई, आवारा पशु, पार्किग, यातायात व्यवस्था इत्यादि एवं तत्संबंधी समाधान, शहर के सौन्दर्यकरण एवं चौराहों को गोद लेने के संबंध में विचार विमर्श एवं चर्चा की जाएगी।
पंचायत समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु रिटर्निग आॅिफसर, सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त
बाडमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मधुसूदन शर्मा द्वारा एक आदेश जारी कर जिले की पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन हेतु रिटर्निग आॅिफसर/ सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किए गए है।
आदेशानुसार पंचायत समिति बाडमेर के सदस्यों के निर्वाचन हेतु उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को रिटर्निग आॅिफसर एवं तहसीलदार बाडमेर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शिव पंचायत समिति के लिए तहसीलदार शिव को रिटर्निग आॅिफसर एवं नायब तहसीलदार शिव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, पंचायत समिति गडरारोड के लिए तहसीलदार गडरारोड को रिटर्निग ऑफिसर, पंचायत समिति रामसर के लिए तहसीलदार रामसर को रिटर्निग आॅिफसर एवं नायब तहसीलदार रामसर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, पंचायत समिति बायतु के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट बायतू को रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति गिडा के लिए तहसीलदार गिडा को रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति बालोतरा के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा को रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति पाटोदी के लिए तहसीलदार बायतू को रिटर्निग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार पाटोदी को सहायक रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति कल्याणपुर के लिए तहसीलदार पचपदरा को रिटर्निग आफिसर एवं नायब तहसीलदार कल्याणपुर को सहायक रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति सिवाना के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति समदडी के लिए तहसीलदार समदडी को रिटर्निग आफिसर एवं नायब तहसीलदार समदडी को सहायक रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति सिणधरी के लिए तहसीलदार सिणधरी को रिटर्निग आफिसर एवं नायब तहसीलदार गुडामालानी को सहायक रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति धोरीमना के लिए तहसीलदार गुडामालानी को रिटर्निग आफिसर एवं नायब तहसीलदार धोरीमना को सहायक रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति गुडामालानी के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति चौहटन के लिए उपखण्ड मजिस्टेट चौहटन को रिटर्निग आफिसर एवं नायब तहसीलदार चौहटन को सहायक रिटर्निग आफिसर, पंचायत समिति सेडवा के लिए तहसीलदार सेडवा को रिटर्निग आफिसर तथा पंचायत समिति धनाउ के सदस्यों के निर्वाचन हेतु तहसीलदार चौहटन को रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है।
रिटर्निग आफिसर/सहायक रिटर्निग आॅिफसर राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के अधीन संबंधित पंचायत समिति के सदस्यों का निर्वाचन प्रभावी रूप से करवाने के लिए नियम 24 में उल्लेखित कृत्यों का पालन करेंगे तथा निर्वाचन की सूचना जारी होने की दिनांक से पंचायत समिति मुख्यालय पर उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, उनकी संवीक्षा, नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन करने आदि की कार्यवाही करेंगे।
– चंदन सिंह भाटी