प्रो. देवनानी ने नाली निर्माण का किया शुभारम्भ

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अजमेर उत्तर में पुष्कर रोड़ पर रिजनल कॉलेज के सामने स्थित सुन्दर नगर में नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि इस क्षेत्र में नालियों का निर्माण नहीं होने से घरो से निकलने वाले पानी से क्षेत्र में कीचड़ व गन्दगी व्याप्त रहती है। क्षेत्रवासियों की मांग पर उनकी सुविधा के लिए विधायक कोष से नालियों के निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। इस अवसर पर सुन्दर नगर विकास समिति एवं क्षेत्रवासियों द्वारा श्री देवनानी का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनन्दन किया गया।  इस अवसर पर सीताराम शर्मा, धर्मराज गौतम, जितेन्द्र चौहान, कल्पना चौहान, धनराज चौधरी, ताराचन्द बंजारा, अनीश कपूर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!