पॉलीटेक्निक कॉलेज के भवन अधिग्रहित किए जाएंगे

panchayat chunavअजमेर। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा आगामी पंचायतीराज चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी, मतगणना एवं आवश्यक व्यवस्थार्थ राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के विभिन्न ब्लॉक अधिग्रहित किए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार ने बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज के सिविल ब्लॉक, मुख्य हॉल एवं इलेक्ट्रोनिक ब्लॉक को 10 जनवरी से 5 फरवरी 2015 तक अधिग्रहित किया जाएगा।

बैठक कल
अजमेर। पंचायती राज आम चुनाव 2015 की तैयारियों के लिए कल 30 दिसम्बर को दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला निर्वाचन विभाग की बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार ने दी।

राजनीतिक दलों की बैठक कल
अजमेर। पंचायतीराज आम चुनाव 2015 की तैयारियों एवं आदर्श आचार संहिता के संबंध में जानकारी देने के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक कल प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी।

error: Content is protected !!