अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निगम मुख्यालय पर चौदहवीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डिस्कॉम के प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत ने की। बैठक में निदेषक (वित्त) श्री नरेन्द्र कुमार माथुर, राज्यपाल की ओर से प्रतिनिधि एवं वित्त विभाग के लेखाधिकारी श्री कैलाषचन्द्र अग्रवाल, ऊर्जा विभाग के उपषासन सचिव श्री यू. एस. त्रिपाठी तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के उपनिदेषक के प्रतिनिधि श्री आर. के. गुप्ता व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में निगम के मुख्य लेखाधिकारी श्री एस. एम. माथुर ने निगम के वर्ष 2013-14 के वार्षिक लेखों की स्थिति की जानकारी दी। साथ ही वर्ष 2013-14 के लेखों पर वैधानिक अंकेक्षक की रिपोर्ट पर चर्चा की गई।
प्रारंभ में कम्पनी सचिव श्रीमती नेहा शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए वार्षिक लेखों का स्लाईड प्रदर्षन द्वारा जानकारी दी। विस्तृत चर्चा के पष्चात् बैठक को वार्षिक लेखांे पर महालेखाकार की रिपोर्ट प्राप्त होने तक स्थगित किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को लगेगी विद्युत चौपालें
अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिये अजमेर जिला वृत्त में 30 दिसम्बर मंगलवार को 10 स्थानों पर विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
निगम के अधीक्षण अभियंता (अ.जि.वृ.) श्री एस. एन. चावला ने बताया कि यह विद्युत चौपाल मंगलवार को ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता मुख्यालय (33/11 के.वी. सब स्टेषन) पर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जायेगी। ये चौपालें 30 दिसम्बर को गोहाना, अमरसिंह का बाड़िया, जवाजा, बांदरसिंदरी, सुरसुरा, कानपुरा, बिजयनगर, गोयला, रीको केकड़ी एवं कादेड़ा के सहायक अभियंता क्षेत्र में आयोजित होगी। चौपाल में प्राप्त षिकायतों का पंजीयन कर समयबद्धता से निस्तारण भी किया जाएगा।
अजमेर शहर वृत्त में लगेगी तीन चौपालेंः-
अजमेर शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मंगलवार 30 दिसम्बर को अजमेर शहर वृत्त के मदार सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेषन नरवर पर लगेगी जबकि पुष्कर की सब-स्टेषन कडैल पर तथा सराधना सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेषन मांगलियावास पर आयोजित होगी।